Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal Budget: 34,08,91,000 का मूल बजट पेश, जानें किस विभाग को विकास के लिए कितनी मिली निधि?

Yavatmal ZP Budget 2026: यवतमाल जिला परिषद का ₹34.08 करोड़ का बजट पेश। शिक्षा विभाग को मिले सबसे ज्यादा ₹25.20 करोड़। CEO मंदार पत्की ने रखी विकास की रूपरेखा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 13, 2026 | 10:21 AM

यवतमाल में बजट पेश (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

ZP Yavatmal Revenue: यवतमाल जिला परिषद यवतमाल के वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट तथा 2025-26 के संशोधित बजट का खर्च का विवरण तैयार किया गया है। जिला परिषद के वसंतराव नाईक सभागृह में जिला परिषद मुख्याधिकारी मंदार पत्की ने बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तावित बजट के अनुसार विभिन्न विभागों के लिए निधि का प्रावधान किया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग को सबसे अधिक राशि आवंटित की गई है।

प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 34 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपये का मूल बजट प्रस्तावित किया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का संशोधित बजट 42 करोड़ 81 लाख 23 हजार रुपये था। विभागवार निधि की बात करें तो शिक्षा विभाग के लिए लगभग 25 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जो सभी विभागों में सबसे अधिक है।

इन विभागों के लिए निधि तय की

इसके अलावा सामान्य प्रशासन, निर्माणकार्य विभाग, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल कल्याण तथा पशुसंवर्धन विभागों के लिए भी अलग-अलग निधि निर्धारित की गई है। कृषि विभाग के लिए करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपये, पशुसंवर्धन विभाग के लिए 73 लाख रुपये, जबकि महिला व बाल कल्याण विभाग के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य, सिंचाई, स्वास्थ्य, अभियांत्रिकी और सामुदायिक विकास जैसे विभागों के लिए भी निधि तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

IRCTC का खास यूरोप टूर पैकेज, 12 रात 13 दिन में यूरोप के12 शहरों की सैर का मौका

Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

रेलवे स्टेशन बनेंगे कमर्शियल हब, वेस्टर्न रेलवे ने तय किया 239 करोड़ कमाई का लक्ष्य

वर्धा जिला परिषद बजट: 22.50 करोड़ में जिले के विकास का रोडमैप तैयार, छात्रों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

यहां बता दें कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित अनुमान तथा वर्ष 2026–27 के मूल बजट का आय का विवरण प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026–27 के लिए कुल 16 करोड़ 80 लाख 62 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें – गैस सिलेंडर की किल्लत पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 बड़े फैसलों से आम आदमी को मिलेगी राहत

बजट में कर व शुल्क से 20 लाख रुपये की आय का अनुमान रखा गया है, जबकि स्थानीय उपकर से 2 करोड़ 90 लाख रुपये प्राप्त होने की संभावना जताई गई है। इसी प्रकार शासकीय अनुदान से 24 लाख रुपये तथा ब्याज से 8 करोड़ 50 लाख रुपये की आय का अनुमान है।

पशु संवर्धन विभाग से 15 लाख की आय अपेक्षित

इसके अलावा शिक्षा विभाग से 15 हजार रुपये, कृषि विभाग से 3 लाख रुपये तथा पशु संवर्धन विभाग से 15 लाख रुपये की आय अपेक्षित है। सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग से 6 करोड़ 84 लाख 70 हजार रुपये की आय का अनुमान रखा गया है। वहीं निवृत्ति वेतन में 30 लाख रुपये तथा संकीर्ण जमा से 3 करोड़ 80 लाख रुपये प्राप्त होने की संभावना है।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित अनुमान के अनुसार कुल राजस्व प्राप्ति 21 करोड़ 87 लाख 49 हजार 713 रुपये दर्शाई गई है, जबकि उसी वर्ष के मूल बजट में यह आंकड़ा 17 करोड़ 30 लाख 44 हजार रुपये था। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की के अनुसार आगामी वर्ष के लिए तैयार किया गया यह बजट विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं के संचालन के लिए आधार बनेगा।

Yavatmal zp budget 2026 27 mandar patki education fund top

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 10:21 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.