Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal: प्रेम विवाह के विवाद में रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या; जांब चौफुली पर फुटपाथ पर मिला शव

Murder Over Marriage: यवतमाल के वडगांव परिसर में अंतरजातीय प्रेम विवाह के पुराने विवाद के चलते एक रिक्शा चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 27, 2026 | 03:05 PM

Youth Murder (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Love Marriage Dispute Murder Case: यवतमाल शहर के आर्णी मार्ग स्थित वडगांव परिसर में प्रेम विवाह को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते एक रिक्शा चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार 26 मई की सुबह करीब 7 बजे जांब चौफुली स्थित जयसिंगपुरे कॉम्प्लेक्स के सामने फुटपाथ पर घटी। मृतक की पहचान सैयद वसीम सैयद हबीब उर्फ “मीठा चावल” (35 वर्ष, निवासी वडगांव, यवतमाल) के रूप में हुई है।

अवधूतवाड़ी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। मृतक के भाई सैयद शहबाज सैयद लियाकत (34 वर्ष, निवासी वडगांव) की शिकायत पर मंगेश चंपतराव कनाके (44 वर्ष) तथा नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

अंतरजातीय विवाह बना विवाद की वजह

यवतमाल पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले फिर्यादी सैयद शहबाज ने स्वाति कनाके उर्फ जोया सैयद के साथ प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह के कारण कनाके परिवार नाराज था और तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चलता आ रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात

बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज

मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान

जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत

बताया गया कि आरोपी मंगेश कनाके की बेटी की शादी 13 मई को हुई थी, जिसमें फिर्यादी पक्ष और उनके रिश्तेदारों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। इसी बात को लेकर मृतक वसीम और आरोपियों के बीच भी तनाव बढ़ गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जयसिंगपुरे कॉम्प्लेक्स स्थित समीर प्रोविजन दुकान के सामने आर्णी-यवतमाल रोड किनारे फुटपाथ पर वसीम खून से लथपथ पड़ा मिला। उस पर वार के निशान थे।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पास स्थित होंडा शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 6 से 7 बजे के बीच मृतक और आरोपियों के बीच झड़प होती दिखाई देने का दावा शिकायतकर्ता ने किया है। इससे जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। गंभीर रूप से घायल वसीम को तत्काल शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शहर में बढ़ते अपराधों से नागरिकों में चिंता

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जामनकर नगर इलाके में सचिन उर्फ “येडा” राठोड़ की हत्या की घटना के बाद इस सप्ताह फिर शहर में हत्या की वारदात सामने आने से नागरिकों में भय और चिंता का माहौल है। अवधूतवाड़ी पुलिस ने वडगांव स्थित घटनास्थल का पंचनामा कर साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढे़ं:- Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नंदकुमार काले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधिकारी के. एस. बुद्धेवार कर रहे हैं। घटना के बाद वडगांव क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Yavatmal wadgaon rickshaw driver murder case love marriage dispute 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 03:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Murder
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.