यवतमाल: गुरुजी के TET नतीजे वायरल, टीईटी रिजल्ट ने बढ़ाई टीचरों की धड़कन, 3.5% ही हुए पास
Social Media Viral Marksheet: यवतमाल: टीईटी पास होते ही गुरुजी ने सोशल मीडिया पर वायरल की मार्कशीट। नौकरी बचाने की जंग में 3.5% शिक्षक ही सफल। पढ़ें यवतमाल जिले का पूरा हाल।
- Written By: प्रिया जैस
टीईटी (फाइल फोटो)
MAHA TET Result: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और पहले से नौकरी में कार्यरत शिक्षकों दोनों के लिए ही ‘कठिन’ मानी जाने वाली टीईटी परीक्षा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। परीक्षा पास हुई तो नौकरी सुरक्षित, और नाकाम हुए तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति ऐसा माहौल इस समय बना हुआ है।
इसी कारण टीईटी का परिणाम घोषित होते ही उत्तीर्ण हुए गुरुजनों ने अपनी-अपनी मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से 23 नवंबर 2025 को टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले यह माना जाता था कि टीईटी केवल प्राथमिक शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अनिवार्य है।
टीईटी में 10 हजार उम्मीदवार थे शामिल
लेकिन एनसीटीई की अधिसूचना के अनुसार, सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए पदोन्नति प्राप्त करने हेतु भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा, 1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार अब सेवा में कार्यरत सभी प्राथमिक शिक्षकों के पास टीईटी पात्रता होना जरूरी हो गया है। इसी वजह से इस वर्ष टीईटी परीक्षा में बैठने वाले भावी और वर्तमान शिक्षकों की संख्या में वृद्धि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
यवतमाल जिले में 23 नवंबर को हुई टीईटी परीक्षा में लगभग 10 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से पहले पेपर के लिए 4,416 और दूसरे पेपर के लिए 5,957 उम्मीदवार बैठे थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने हाल ही में टीईटी का अंतरिम परिणाम घोषित किया है।
इसके अनुसार, पूरे राज्य में केवल साढ़े तीन प्रतिशत उम्मीदवार ही टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में भी उत्तीर्णता का प्रतिशत काफी कम है। हालांकि, जो शिक्षक टीईटी में पास हुए हैं, उन्होंने खुशी के आवेग में अपनी मार्कशीट फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दी है।
कुछ उम्मीदवार किनारे से ही हुए पास
टीईटी परीक्षा पास करने के लिए 55 प्रतिशत यानी 83 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कई उम्मीदवार 85 या 86 अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि अनेक शिक्षक 80 या 81 अंक होने के कारण मात्र एक-दो अंकों से अनुत्तीर्ण हो गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों की मार्कशीट पर ‘अपात्र’ की टिप्पणी आई है।
यह भी पढ़ें – धानोरकर सांसद है, कांग्रेस की मालिक नहीं…चंद्रपुर में वडेट्टीवार की चुनौती, तो सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
फिर भी उन्होंने अपनी मार्कशीट सोशल मीडिया पर डाली है। अब ऐसे अनुत्तीर्ण शिक्षक सीटीईटी की तैयारी में जुट गए हैं। सीटीईटी परीक्षा जल्द ही होने वाली है। सर्वोच्च न्यायालय ने दो वर्षों के भीतर उत्तीर्ण होने की समय-सीमा दी है, इसलिए गुरुजी अब कोई भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
परिणाम उम्मीदवार के लॉगिन पर ही उपलब्ध
“टीईटी का परिणाम परीक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित किया गया है। हालांकि यह परिणाम संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन पर ही उपलब्ध है। यवतमाल जिले से कुल कितने उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, इसकी आंकड़ेवारी अभी तक परीक्षा परिषद से प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा परिषद की योजना के अनुसार यह आंकड़े और उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
– प्रकाश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, यवतमाल
