यवतमाल नगराध्यक्ष चुनाव में पंचकोणीय महाभारत, कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट, समीकरण उलट-पुलट
Yavatmal Politics Update: यवतमाल में नगराध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों की सीधी टक्कर। कांग्रेस की माधुरी मडावी का फॉर्म रद्द, प्रियंका मोघे मैदान में उतरी। भाजपा ने 13 पूर्व नगरसेवकों के टिकट काटे।
- Written By: प्रिया जैस
निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: यवतमाल नगर परिषद चुनाव के लिए 17 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नगराध्यक्ष पद के लिए अब सीधा पांच उम्मीदवारों में संघर्ष देखने को मिलेगा। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे की बहु प्रियंका जितेंद्र मोघे ने नामांकन दाखिल किया है। शिवसेना शिंदे गुट से तेजस्विनी राजू चांदेकर, उबाठा से वैष्णवी नरेश कोवे, और वंचित बहुजन आघाड़ी से चंचल संतोष मसराम ने नामांकन दाखिल किया है।
इससे पहले ही मंत्री अशोक उईक की कन्या प्रियदर्शिनी उईक भी अपना नामांकन भर चुकी थीं। नामांकन के अंतिम दिन महायुति और महाविकास आघाड़ी में फूट पड़ने से सभी दलों में उम्मीदवारों को लेकर भारी रस्साकशी देखी गई। भाजपा ने तो एक साथ 13 पूर्व नगरसेवकों के टिकट काट दिए। इसी तरह की स्थिति अन्य दलों में भी देखने मिली।
नगर परिषद में 29 प्रभाग
कांग्रेस की उम्मीदवार माधुरी मडावी की उम्मीदवारी रद्द होने की संभावना को देखते हुए उनके स्थान पर प्रियंका मोघे को मैदान में उतारा गया। खास बात यह है कि इस बार सभी दलों के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं। यवतमाल नगर परिषद में 29 प्रभाग हैं और हर प्रभाग से दो नगरसेवकों का चुनाव होना है। बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने से मुकाबला और अधिक रोचक बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
यवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान
यवतमाल में उमेद अभियान की बड़ी सफलता, 34 हजार एकल महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं
यवतमाल के उमरखेड़ सहित 3 जिलों में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता, प्रशासन का अलर्ट
- 13 पूर्व नगरसेवकों को भाजपा ने नदी दिया टिकट
- 29 प्रभागों के लिए यवतमाल में निर्वाचन कार्यक्रम
माधुरी मड़ावी का नामांकन खारिज
यवतमाल जिले की 10 नगर पालिका और एक नगर पंचायत के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर को समाप्त हो गई। 11 नगर पालिका में नगराध्यक्ष पद के लिए 190 और सदस्य पद के लिए 2,175 नामांकन दाखिल किए गए। दाखिल किए गए आवेदनों की मंगलवार, 18 नवंबर को जांच की गई।
यह भी पढ़ें – IAS तुकाराम मुंडे की कार्रवाई: यवतमाल ZP के 21 फर्जी दिव्यांग कर्मचारी सस्पेंड, ‘साहब’ भी पहुंचे HC
जांच के दौरान, यवतमाल नगर पालिका चुनाव में नगराध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली सेवानिवृत्त मुख्याधिकारी माधुरी मडावी का आवेदन खारिज कर दिया गया। इसलिए, इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। माधुरी मडावी का आवेदन खारिज करते समय कारण बताया गया था कि मतदाता सूची में उनका नाम ‘कट-ऑफ डेड’ के बाद था।
पिछले कुछ दिनों से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि माधुरी मडावी का आवेदन रहेगा या खारिज कर दिया जाएगा। अब जब आवेदन खारिज कर दिया गया है, तो चर्चा पूरी तरह से बंद हो गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन एक विश्वसनीय रिपोर्ट है कि बड़ी संख्या में आवेदन खारिज हुए हैं।
