Yavatmal News: मुख्यमंत्री के दौरा रद्द होने से लाखों की बर्बादी, पुराना होकर भी नया हैलीपैड बनाया
Yavatmal News: यवतमाल जिले के पुसद में केवल सात महीनों के दौरान 197 किसानों ने आत्महत्या की। ऐसे माहौल में जहां एक ओर पुसद में कृषि गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल न्यूज
Yavatmal News: यवतमाल जिले के पुसद में केवल सात महीनों (जनवरी से जुलाई) के दौरान 197 किसानों ने आत्महत्या की। ऐसे माहौल में जहां एक ओर पुसद में कृषि गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर अगस्त महीने में हुई भारी बारिश के कारण हज़ारों हेक्टेयर फ़सलें नष्ट हो गईं। इससे किसान गहरे आर्थिक संकट में फंस गए।
किसानों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनकी मदद नहीं की। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे का पुसद दौरा प्रस्तावित था। किसानों को उम्मीद थी कि शायद राहत की घोषणा हो जाएगी। लेकिन अचानक दौरा रद्द हो गया और किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
हैलीपैड पर लाखों रुपये खर्च
हालांकि, इस दौरे के बहाने मेहमानों के स्वागत के लिए एक नया हेलीपैड बनाने की तैयारी की गई थी। गायमुख नगर, पीएन कॉलेज के पीछे एक सरकारी हेलीपैड था, लेकिन अधिकारियों ने काकड़दाती ग्राम पंचायत क्षेत्र के एक निजी लेआउट में नया हेलीपैड बना दिया। इस हेलीपैड पर लाखों रुपये खर्च किए गए, जिसका इस्तेमाल केवल दो-तीन घंटे ही हुआ। यह हेलीपैड स्थायी भी नहीं है और भविष्य में इसका इस्तेमाल सरकारी कामों के लिए करना संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
यह भी पढ़ें – Yavatmal News: शहर की सड्कों के गड्ढों को पाटा,’यवतमाल के राजा’ परिवार के कार्यकर्ताओं की पहल
शहर के दिग्रस रोड पर महज 5 किलोमीटर की दूरी पर फुलसिंग नाइक महाविद्यालय के पीछे, मौजे गायमुख नगर क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर पहले ही एक हेलीपैड तैयार किया था। आज भी वह हेलीपैड पूरी तरह से सुरक्षित और उपयोग योग्य है। बावजूद इसके सरकारी निधि की बर्बादी कर 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के पुसद दौरे के मद्देनज़र मौजे कारला रोड पर एक निजी ले – आउट में नियमविरुद्ध तरीके से नया हैलीपैड बनाया गया है।
