-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nalsar Students Protest Supreme Court Cji Suryakant Invitation Convocation
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
- Written By: अमन मौर्या
CJI Surya Kant NALSAR Convocation News: हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में CJI सूर्यकांत को कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट के रूप में बुलाने पर विवाद शुरू हो गया है।

CJI सूर्यकांत ( सोर्स- सोशल मीडिया)
NALSAR Students Protest CJI SuryaKant: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (NALSARU) में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को 2026 के कॉन्वोकेशन सेरेमनी की अध्यक्षता करने के लिए निमंत्रण मिला है। जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में उनका विरोध शुरू हो गया। कुछ छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत द्वारा हाल ही में युवाओं को कॉकरोच कहने और उनके अन्य बयानों का जिक्र करते हुए विश्वविद्यालय में आपत्ति दर्ज की है।
सेशन 2026 बैच के छात्रों के एक समूह ने विश्विद्यालय के वाइस-चांसलर, फैकल्टी मेंबर्स, रजिस्ट्रार और विश्वविद्यालय प्रशासन के अन्य दूसरे सदस्यों को पत्र लिखकर सीजेआई सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने के निर्णय पर फिर से विचार करने की अपील की है।
CJI की हालिया टिप्पणी पर जताई चिंता
विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए गए पत्र में छात्रों ने हाल के ज्यूडिशियल डेवलपमेंट्स पर भी चिंता व्यक्त की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गईं कथित टिप्पणी और भारतीय युवाओं की तुलना कॉकरोच से करना शामिल है। छात्रों ने पत्र में लिखा, हम छात्र माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को हमारे कॉन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने को लेकर ग्रेजुएट हो रहे बैच की चिंताओं को शेयर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुआ हमला
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
छात्रों के मुद्दे पर बेपरवाही दिखाने का आरोप
पत्र में आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच बोलने से लेकर दिल्ली में पुलिस की बर्बरता के वीडियो देखने का समय न होने जैसे असंवेदनशील बयान देने तक…मुख्य न्यायाधीश ने हम जैसे छात्रों को लेकर बेपरवाही दिखाई है। हमारे कॉलेज में उन्हें बुलाकर हमें ऐसी डिग्री देना, जोकि इतनी इमोशनल और एकेडमिक अहमियत रखती हैं, हमें ठीक नहीं लगता। हालांकि, वीडियो और कॉकरोच वाले बयान को लेकर सीजेआई सूर्यकांत द्वारा बाद में सफाई भी दी गई थी। सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर दिखाया गया।
ये भी पढे़ं- 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
CJI को बुलाना एकेडमिक फ्रीडम के खिलाफ
छात्रों ने अपने पत्र में यह भी बताया कि अभी के हालात में प्रधान न्यायाधीश को बतौर मुख्य अतिथि बुलाना संवैधानिक जिम्मेदारी और एकेडमिक स्वतंत्रता से जुड़े मूल्यों के खिलाफ होगा। इसलिए, उन्होंने विश्वविद्यालय अथॉरिटी से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है।
पत्र में आखिर में लिखा है कि हम विश्वविद्यालय प्रशासन से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे माननीय मुख्य न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के रूप में बुलाने के अपने प्रस्ताव पर फिर से विचार करें और उम्मीद करते हैं कि विश्वविद्याल इसे ग्रेजुएट हो रहे छात्र समूहों की एक जैसी चिंता के रूप में देखेगी, न कि किसी एक बैच की चिंता के रूप में।
Nalsar students protest supreme court cji suryakant invitation convocation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














