नियम ताक पर रखकर बजाया डीजे, यवतमाल जिले मे पुलिस का बड़ा एक्शन; पुसद, ढाणकी और बाभुलगांव से 5 साउंड वाहन जब्त

Yavatmal DJ Vehicles Seized : यवतमाल के पुसद में गणेशोत्सव के दौरान ध्वनिक्षेपक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने दो वाहन जब्त किए। दोनों वाहनों में तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम लगे थे।
Yavatmal Loudspeaker Action Ganeshotsav Rules
गणेशोत्सव DJ वाहन जब्त(सोर्स :AI)
Published on
Updated on

Yavatmal Loudspeaker Action Ganeshotsav Rules : गणेशोत्सव के दौरान ध्वनिक्षेपक संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर पुसद ग्रामीण पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों में बदलाव कर तेज आवाज वाले ध्वनिक्षेपक उपकरण लगाए गए थे। वाहन मालिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यवतमाल DJ वाहन जब्त

यवतमाल गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में ध्वनिक्षेपक संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुसद ग्रामीण पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार इन वाहनों में बदलाव कर तेज आवाज वाले ध्वनिक्षेपक के उपकरण लगाए गए थे।

सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस दल पुसद ग्रामीण थाना क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान पारवा, तहसील पुसद परिसर में वाहन क्रमांक MH 30 BD 0348 दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार वाहन में बदलाव कर ध्वनिक्षेपक की पेटी और अन्य सामग्री लगाई गई थी।

पुलिस ने वाहन चालक एवं मालिक ऋषिकेश लक्ष्मण धवसे (20), निवासी वनवार्ला, तहसील पुसद से वाहन के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

दूसरे वाहन पर भी कार्रवाई

इसी दौरान काहोल, तहसील पुसद परिसर में एक अन्य वाहन क्रमांक MH 20 AI 3095 की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार टाटा वाहन में भी बदलाव कर ध्वनिक्षेपक के उपकरण लगाए गए थे।

यवतमाल पुलिस ने वाहन के चालक एवं मालिक अंगद गोविंद राठोड़ (32), निवासी शिवणी, तहसील मानोरा, जिला वाशिम से वाहन के दस्तावेज मांगे। पुलिस के मुताबिक वह भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

Yavatmal Loudspeaker Action Ganeshotsav Rules
मुंबई के पूर्वी उपनगरों में बदलेंगे 30 सड़कों के फुटपाथ, अक्टूबर से शुरू होगा पुनर्विकास

प्रशासन ने पहले ही दिए थे निर्देश

यवतमाल गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से गणेश मंडलों के पदाधिकारियों को ध्वनिक्षेपक संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। पुलिस ने तेज आवाज वाले ध्वनिक्षेपक, बैंजो और अन्य कर्कश वाद्यों के इस्तेमाल को लेकर न्यायालय के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया था।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई एसपी कुमार चिंता, अपर एसपी अशोक थोरात के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ अमर मोहिते के नेतृत्व में थानेदार आशीष चौधरी, रती चव्हाण, शेख जब्बार सहित पुलिस कर्मचारियों ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com