Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FASTag रिचार्ज बना साइबर ठगी का जाल, यवतमाल की महिला शिक्षिका से 5.99 लाख की धोखाधड़ी

FASTag Scam : यवतमाल में FASTag रिचार्ज और अपडेट के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला शिक्षिका से 5,99,999 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। फर्जी कस्टमर सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराकर बैंक खाते की जानकारी हासिल की गई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 19, 2026 | 02:58 PM

यवतमाल साइबर ठगी- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Cyber Fraud: यवतमाल शहर में फास्टैग रिचार्ज और अपडेट कराने के नाम पर एक महिला शिक्षिका से करीब 5 लाख 99 हजार 999 रुपये (लगभग 6 लाख रुपये) की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में अवधूतवाड़ी पुलिस ने दो अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बोर्ले ले-आउट स्थित साई सहवास अपार्टमेंट निवासी क्रांति दिवाकर राऊत, जो पेशे से शिक्षिका हैं, उनकी कार का फास्टैग रिचार्ज समाप्त हो गया था। रिचार्ज कराने के लिए उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया। वहां से उन्हें एक अन्य मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने खुद को कस्टमर सपोर्ट कर्मचारी बताते हुए शिक्षिका से मोबाइल में एक कस्टमर सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराया।

हेल्पलाइन पर कॉल करना पड़ा भारी

नेटवर्क संबंधी समस्या का बहाना बनाकर उनसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (बाभुलगांव शाखा) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (यवतमाल शाखा) के खातों की जानकारी, पैन कार्ड और आधार कार्ड का विवरण प्राप्त कर लिया। कुछ ही देर बाद साइबर अपराधियों ने शिक्षिका के सेंट्रल बैंक खाते से 99,999 रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 5,00,000 रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 5,99,999 रुपये की ठगी कर ली गई। धोखाधड़ी का पता चलते ही क्रांति राऊत ने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया और बाद में अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार

वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती

जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी

महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस

ये भी पढ़े: धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल

किसी भी ऑनलाइन लिंक पर भरोसा न करें: पुलिस

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मोबाइल ऐप पर भरोसा न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, आधार, पैन या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें, ताकि इस प्रकार की साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके।

Yavatmal fastag online fraud teacher loses 6 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Cyber Fraud
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.