यवतमाल में दिवाली की बीच सक्रिय हुए चोर, 2 घरों में सेंध लगाकर 30 लाख का माल उड़ाया
Yavatmal News: यवतमाल के बाभुलगांव में दिवाली से पहले चोरों ने 2 घरों में सेंध लगाई। यहां से 30 लाख का माल चोरी हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: आकाश मसने
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान (फोटो नवभारत)
Yavatmal Babhulgaon Theft News: यवतमाल जिले की बाभुलगांव तालुका में दिवाली का उत्साह घर घर में दिखाई दे रहा है। इस बीच शहर के वार्ड 12 में इलाहाबाद बैंक के पीछे लेआउट में अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर 200 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये नकद करीब 30 लाख रुपये का माल उड़ा लिया। यह घटना शनिवार के देर रात के दौरान की बताई जा रही है।
मामला रविवार को सुबह प्रकाश में आते ही शहर में हड़कंप मच गया। वार्ड 12 निवासी अरुण गुल्हाणे के घर में सेंध लगाकर 200 ग्राम सोना और 2 लाख रुपये नकद उड़ा लिए। चोरों ने अरुण के घर में अलमारी तोड़कर करीब 30 लाख का माल चोरी करने की शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में दी है।
पूजा की सामग्री से सोना और नकदी चोरी
अरुण गुल्हाणे के मकान के पास स्थित सागर काले के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। टॉमी की सहायता से दरवाजे का ताला तोड़कर धनत्रयोदशी के पूजा में रखी सामग्री जिसमें 150 ग्राम सोना और 59 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ करने की शिकायत उन्होंने बाभुलगाँव पुलिस थाने में दी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
यह भी पढ़ें:- मुंबई में 82 साल के बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर दी धमकी
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व साइबर सेल ने की जांच
सूचना मिलते ही यवतमाल जिले के उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाणे फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ व सायबर सेल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की। चोरों को पकड़ने की चुनौती बाभुलगांव पुलिस के सामने है।
आने वाले दिनों में सरकारी अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग बाहर गांव घूमने जाते है। ऐसे में शहर के सुने मकान क्या सुरक्षित रह पाएंगे? ऐसा सवाल इस घटना के उजागर होने से उपस्थित किया जा रहा है।
