Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रालेगांव में 34 लड़कियों के लापता होने से आक्रोश; मानव तस्करी की आशंका, बंद के दौरान प्रदर्शन और तनाव का माहौल

Yavatmal Missing Girls Case News: रालेगांव में 6 महीने में 34 लड़कियां लापता, मानव तस्करी के आरोप में शहर बंद और प्रदर्शन। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Apr 21, 2026 | 02:34 PM

प्रतीकातेमस फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Crime News: यवतमाल रालेगांव तालुका में पिछले छह महीनों में 34 लड़कियों के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में मानव तस्करी की आशंका जताते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष एड। प्रफुल्ल चव्हाण ने आरोप लगाए हैं। इसके बाद सोमवार 20 अप्रैल को विभिन्न संगठनों ने रालेगांव शहर में कड़ा बंद रखा।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए कई स्थानों पर सड़कों पर टायर जलाकर आक्रोश जताया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात किया गया, जिससे शहर को छावनी जैसा स्वरूप प्राप्त हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को एक संदिग्ध व्यक्ति नाबालिग लड़कियों को दूसरे राज्यों में बेचने के लिए ले जा रहा था। साथ ही देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

रालेगांव, मारेगांव और वणी तालुका से अब तक 34 लड़कियों के लापता होने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग इस संबंध में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है, जिसके बाद पूरे यवतमाल जिले में इस घटना की तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

6 करोड़ की MDMA के साथ पूर्व बार डांसर गिरफ्तार, नेस्को कॉन्सर्ट में हुई मौत से जुड़ रहा है कनेक्शन!

नासिक TCS कांड: प्लेयर और जीरो फिगर जैसे भद्दे कमेंट्स, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें रिपोर्ट

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और साले शोएब समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का है मामला

Mira Bhayandar में प्रेमी पर चाकू से हमला: पति ने की हत्या, अलग रह रही थी पत्नी

सोमवार को विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठनों ने रालेगांव बंद का आह्वान किया था। उन्होंने मांग की कि मानव तस्करी रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी दौरान बस स्टैंड के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस जांच हुई तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष चव्हाण द्वारा कई लड़कियों के लापता होने का आरोप लगाए जाने के बाद रालेगांव में कड़ा बंद रखा गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच तेज कर दी है। संबंधित अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। लापता लड़कियों को ढूंढना और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करना ही प्राथमिकता है।
अशोक उईके, आदिवासी विकास मंत्री

संदिग्ध के घर पर पथराव

  • रालेगांव तालुका से कई लड़कियों के लापता होने की घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
  • इसी दौरान एक संदिग्ध के घर पर पथराव की घटना भी सामने आई।
  • इस दौरान पुलिस का तगडा बंदोबस्त होने से कोई अनुचित घटना नहीं घटी लेकिन पुरे दिन भर रालेगांव शहर में तनाव की स्थिति देखने मिली।

Ralegaon missing girls human trafficking protest yavatmal news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 02:34 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Protestors
  • Woman Missing
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.