चंद्रपुर भाजपा विवाद पर रवींद्र चव्हाण के हाथ खड़े, बोले; अब दिल्ली हाईकमान सुलझाएगा मुनगंटीवार-जोरगेवार टकराव

Chandrapur Bjp News: चंद्रपुर में मुनगंटीवार और जोरगेवार के बीच बढ़ती गुटबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल अब केवल दिल्ली हाईकमान ही करेगा।
BJP's Ravindra Chavan expressed helplessness over the Mungantiwar-Jorgewar rift in Chandrapur, stating that only the Delhi high command can now resolve the infighting
चंद्रपुर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

 Maharashtra Politics News: चंद्रपुर भाजपा में स्थानीय स्तर पर दो भाजपाई विधायकों सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार के बीच चल रहे मनमुटाव, अंतर्कलह और गुटबाजी का हल निकालने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने असमर्थता दशति हुए कहा कि, इस विवाद का हल अब दिल्ली में पार्टी हाईकमान के समक्ष ही निकल पायेगा।

जिले में दो भाजपाई विधायकों के बीच चल रहे इस विवाद से जिले में भाजपा को हो रहे नुकसान के मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने स्पष्ट किया कि, यह विवाद सुलझाना उनके बस की बात नहीं है।

गुटबाजी से परेशानी

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार मनपा के 17 पार्षदों को साथ लेकर प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण से मिलने नागपुर पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान जोरगेवार ने चव्हाण के समक्ष मुनगंटीवार के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोल दिया। साथ ही भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष पद पर उनके अपने एक समर्थक की नियुक्ति का आग्रह किया।

बताया जाता है कि जोरगेवार की बात सुनने के बाद चव्हाण ने दो टूक शब्दों में कहा कि, चंद्रपुर जिले में भाजपा में चल रही गुटबाजी से वे भी परेशान है, किंतु इस विवाद का हल निकालने में वे स्वयं असहाय महसूस कर रहे हैं।

इस विवाद का हल निकालना उनके बस में नहीं है। इस विवाद का हल अब दिल्ली में पार्टी हाईकमान के समक्ष ही निकल पायेगा, चव्हाण ने स्पष्ट किया कि, चंद्रपुर जिले में भाजपा के विधायकों के बीच चल रहे मनमुटाव और गतिविधियों की सारी जानकारी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जा रही है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि, यह विवाद सुलझाने के लिए पार्टी का कोई भी निरीक्षक चंद्रपुर जिले में जाने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि, जिले में पिछले कुछ वर्षों से मुनगंटीवार व जोरगेवार में विवाद गहराया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com