- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Rage In Shiv Sena Of The District Due To Eknath Shindes Rebellion
एकनाथ शिंदे के बगावत से जिले के शिवसेना में रोष
- Written By: नवभारत डेस्क

- विधायक राठोड पर जिलाप्रमुख पिंगले ने रखी अपनी भूमिका
यवतमाल. शिवसेना में दुसरे नंबर के नेता कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना प्रमुख के साथ विद्रोह के बाद महाराष्ट्र की राजनिती में भुकंप आ चुका है, तो दुसरी ओर एकनाथ शिंदे ने अपने साथ शिवसेना समेत अन्य निर्दलीय मिलाकर 46 विधायक साथ होने का दावा किया है, और राज्य के शिवसेना के प्रमुख नेता तथा मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे से हिंदुत्व के मुददे पर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का आह्वान किया है.
जिससे राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पर संख्याबल के आधार पर सरकार ढहने की तलवार लटक रही है,तो दुसरी ओर शिवसेना नेता शिंदे के पार्टी से बगावत के बाद यवतमाल जिले में शिवसेना पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं में बेचैनी के साथ ही जिले के शिवसेना के प्रमुख नेता विधायक संजय राठोड और पालकमंत्री संदिपान भुमरे की भुमिका को लेकर रोष भी जताया जा रहा है.
बता दें कि, शिवसेना नेता तथा कैबिनेट मंत्री और जिले के पालकमंत्री संदिपान भुमरे ने भी मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे का साथ छोडकर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है,इसे लेकर भी शिवसेना के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों में रोष देखा जा रहा है.
बता दें कि, यवतमाल जिला शिवसेना में बिते कुछ समय से विधायक और सांसद के समर्थकों के बीच गुटबाजी देखी जा रही थी,एैसे में 22 जुन को सांसद भावना गवली ने पत्र जारी कर शिवसेना के प्रमुख उध्दव ठाकरे को बगावत करनेवाले विधायकों के हिंदुत्व के मुददे पर विचारमंथन कर जरुरी कदम उठाने का आग्रह किया है,तो दुसरी ओर विधायक संजय राठोड के पार्टी से बगावत या पार्टी समर्थन को लेकर दोनों गुटों में संभ्रम की स्थिती देखी गयी, इसी बीच इस मामलें में शिवसेना पदाधिकारीयों ने विधायक राठोड की भूमिका पर अपनी राय रखी.
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
‘शिवसेना की स्थापना अमित शाह ने की…’, एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का बड़ा हमला
आनंद दिघे के नाम पर होगा ठाणे-मुलुंड के बीच का नया रेलवे स्टेशन! शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने की बड़ी मांग
नासिक चुनाव खर्च रिपोर्ट जारी, चुनावी खर्च में शिवसेना-भाजपा आगे; निर्दलीयों ने दिखाई सादगी
पार्टी सचिव सांसद विनायकराव के जिला शिवसेना प्रमुखों को निर्देश
राज्य में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के शिवसेना से विद्रोह के बाद पार्टी को एकजुट रखने और अगले आदेशों की प्रतिक्षा करने कहा गया है, राज्य के शिवसेना सचिव सांसद विनायकराव ने इस बारे में पत्र जारी कर निर्देश दिए है, सभी शिवसेना प्रमुखों को इस राजनितीक घटनाक्रम के बीच पार्टी एकजुट रखने के लिए मुंबई में बुलाया जाएंगा, अगले आदेशों तक पार्टी की गतिविधीयों पर निगाहें रखने के निर्देश जिले के पदाधिकारीयों को दिए गए है, एैसी जानकारी शिवसेना जिलाप्रमुख पराग पिंगले ने आज दी.
विधायक राठोड पार्टी संगठन के साथ -जिलाप्रमुख पराग पिंगले
इसी बीच जिले के शिवसेना जिला प्रमुख पराग पिंगले ने विधायक संजय राठोड की भूमिका को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है,पिंगले ने माध्यमों से चर्चा में कहा की,पार्टी नेता के साथ ही संजय राठोड मेरे मित्र है,लेकिन मित्रता और पार्टी संगठन दोनों अलग अलग मुद्दे है.उन्होने बताया की वर्तमान में जारी राजनितिक घटनाक्रम के दौरान विधायक राठोड की भूमिका स्पष्ट है.
उनके गुजरात के सुरत में होने की बात कही जा रही थी,लेकिन 21 जुन की शाम वें मुंबई में मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले पर और आदित्य ठाकरे के साथ मौजुद थे.बतौर पार्टी पदाधिकारी मैने उनसे फोन से संपर्क किया है,वें मुंबई में है और पार्टी संगठन के साथ है,विधायक राठोड के संबंध में आ रही खबरों का खंडन करते हुए पिंगले ने माध्यमों के जानकारी तथ्यहीन होने की बात भी कही.
Rage in shiv sena of the district due to eknath shindes rebellion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई एयरपोर्ट के बाद… UAE के गैस फील्ड पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला, अमेरिका और अरब देशों की बढ़ी टेंशन
Mar 17, 2026 | 05:14 PMएकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
Mar 17, 2026 | 05:12 PMकोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
Mar 17, 2026 | 05:06 PMमुंबई की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा! रिफंड का झांसा देकर 98,000 रुपए की ठगी
Mar 17, 2026 | 05:03 PMVideo: रोहित के बल्ले से निकला आसमानी छक्का, शॉट मारकर खुद ही ली फील्डर की चुटकी, ये वीडियो मिस मत करना
Mar 17, 2026 | 04:56 PM60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष
Mar 17, 2026 | 04:54 PMट्रंप ने मांगी दुनिया से मदद, पर खुद के जहाज भेजे मलेशिया; जानें क्या है इस ‘खौफ’ के पीछे की वजह
Mar 17, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM













