पुसद-यवतमाल बस सेवा बंद, पूर्व सभापति संजय राठोड ने रापनि प्रबंधक से की शुरू करने की मांग
Pusad-Yavatmal Bus Service: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पुसद-यवतमाल बस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर पूर्व पंचायत समिति सभापति समाधान की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal Transport Issue (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Transport Issue: पुसद से यवतमाल के बीच चलने वाली बस सेवा पिछले कुछ दिनों से बंद है। इस सेवा को फिर से पूर्ववत शुरू करने की मांग महागांव पंचायत समिति के पूर्व सभापति संजय राठोड ने पुसद रापनि के प्रबंधक से की है। जानकारी के अनुसार, सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण इस बस को काली (दौ।) वसतनगर मार्ग से मोड दिया था।
अब इस मार्ग का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और अन्य बस सेवाएं भी शुरू हो गई हैं, लेकिन पुसद यवतमाल बस सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई है। इस मार्ग पर निर्भर कई गांवों के नागरिकों को बस सेवा बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों को राहत
काली (दौ।), मोहदी, मालवागत, मालेगांव, दहिवड, सुधाकरनगर, सातघरी, नाईकनगर पेढ़ी, पोखरी, कौंधरी, बोधांरा, वाकान और दरदरेवाड़ी जैसे गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग जिला मुख्यालय यवतमाल तक पहुंचने का प्रमुख साधन है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निर्णय लेकर पुसद पोखरी-दहिसावली मार्ग पर पुसद-यवतमाल बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग की है, ताकि इस क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के लिए पुणे से चलेंगी 430 स्पेशल बसें, 23-24 जुलाई को मिलेगी 24 घंटे लगातार सर्विस
महाराष्ट्र के ST डिपो का होगा PPP मॉडल पर पुनर्विकास, CM फडणवीस ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान
पुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
ये भी पढ़े: Yavatmal Crime: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार, 5.48 लाख का माल जब्त
रोजाना कर्मचारी व मरीजों को हो रही भारी परेशानी
बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और मरीजों को रोजमर्रा के कामों तथा इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाने में कठिनाई हो रही है। मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे का अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। पूर्व सभापति राठोड ने बताया कि उन्होंने कई बार परिवहन विभाग को निवेदन देकर बस सेवा शुरू करने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
