गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
Morgaon Mahagaon Road: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील में मोरगांव-महागांव-बोरी मार्ग की खराब हालत के कारण साकोली डिपो ने बस सेवा बंद कर दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Bus Service (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Bus Service Stopped: अर्जुनी मोरगांव तहसील के मोरगांव-निलज- मालकनपुर- माहुरकुड़ा-सिरोली- महागांव मार्ग की सड़क अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण साकोली डिपो ने इस मार्ग पर बस संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इससे मोरगांव, निलज, मालकनपुर और माहुरकुड़ा सहित आसपास के गांवों के नागरिकों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, मई माह में साकोली डिपो ने संबंधित ग्राम पंचायतों को पत्र भेजकर इस मार्ग की तत्काल मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराने के लिए शासन स्तर पर पहल करने का आग्रह किया था। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप बस सेवा को अर्जुनी-इटखेड़ा-सिरोली-महागांव वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
जर्जर सड़क से यातायात प्रभावित
इस निर्णय का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ा है। स्कूल, कॉलेज और विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को अब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महात्मा फुले योजना में फडणवीस का बड़ा धमाका: अब 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, नियमों में भी दी ढील
Wardha News: दो बाघों के बीच पेड़ पर एक घंटे तक अटकी रही जिंदगी, चरवाहे ने ऐसे बचाई जान
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
विदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान
ये भी पढ़े: वर्धा: स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति …
साकोली डिपो ने बंद की बस सेवा
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में यदि आपातकालीन स्थिति में समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो लोगों के जीवन पर भी संकट आ सकता है। ऐसे हालात के लिए जिम्मेदार कौन होगा, यह सवाल स्थानीय नागरिक उठा रहे हैं।
