बाइक चोरों पर कसी नकेल (सौजन्य-नवभारत)
Pandharkawada bike recovery: पांढरकवड़ा पुलिस ने दो शातिर चोरों के पास से चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पांढरकवड़ा पुलिस की एक टीम 20 फरवरी को चोरी गई मोटरसाइकिलें और अज्ञात आरोपियों को ढूंढने के लिए परिसर में गश्त लगा रही थीं।
तकनीकी जांच के दौरान व गुप्त सूचना के आधार पर रिकार्ड में दर्ज इंदिरानगर निवासी राजू मंचलवार को पुलिस ने कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पांढरकवड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की और यह भी बताया कि मोटरसाइकिलों का पेट्रोल खत्म होने से वह सुनसान इलाके में छोड देने की बात कही।
इसके बाद पांढरकवड़ा पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें जब्त की। वहीं पांढरकवड़ा पुलिस ने आखाड़ा वार्ड में रहनेवाले आरोपी विवेक चौधरी के पास से चोरी गई दुपहिया नंबर एमएच-29 बीजी-5927 मूल्य 59 हजार रुपयों का माल जब्त किया। दोनों कार्रवाई में पांढरकवड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिलों सहित 1 लाख 59 हजार रुपयों का माल जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, पांढरकवड़ा उपविभागीय पुलिस अधिकारी रॉबीन बंसल के मार्गदर्शन में थानेदार एल.डी. तावरे की सूचना पर डीबी टीम के पीएसआई नितीन सुशीर, प्रमोद जुनुनकर, विलास जाधव, सचिन काकडे, संदीप मडावी, सुनील राठोड, राजू मुत्यालवार ने की।
यह भी पढ़ें – गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
पांढरकवड़ा तहसील के सायखेडा में अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। यह घटना 18 फरवरी की शाम की है। विकास मनोहर सोयाम (35), निवासी सायखेडा, तहसील केलापुर ने पांढरकवड़ा पुलिस थाने में वाहन क्रमांक एमएच 29 एक्यू 9824 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते कई दिनों से पांढरकवडा शहर सहित तहसील के ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है। इन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अब पुलिस ने भी पेट्रोलिंग की गति बढ़ा दी है।