तिरोड़ा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, दोस्त की जगह 10वीं बोर्ड का पेपर लिख रहा था नागपुर का अंश; ऐसे खुला राज!
Tiroda Board Exam Fraud: तिरोड़ा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार। नागपुर का अंश देशभरतार, उमेश नंदुरकर की जगह दे रहा था पेपर।
- Written By: प्रिया जैस
पेपर देते पकड़ा गया छात्र (AI Generated Image)
Girjabai Kanya Vidyalaya Tiroda: महाराष्ट्र राज्य उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले ही दिन तिरोड़ा स्थित केंद्र क्रमांक 2204, गिरजाबाई कन्या विद्यालय, तिरोड़ा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक जगत में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 6 में पर्यवेक्षिका एल.एस. हारोडे मैडम विद्यार्थियों के पहचान पत्र की जांच कर रही थीं। इसी दौरान बैठक क्रमांक J-153550 पर बैठे छात्र के संबंध में उन्हें संदेह हुआ। प्रवेश पत्र पर नाम उमेश किशोर नंदुरकर (शेंदुरकर) दर्ज था।
ऐसे पकड़ा गया छात्र
जब छात्र से उसका पूरा नाम और माता का नाम पूछा गया तो वह सही जानकारी देने में हिचकिचाने लगा। इससे संदेह गहरा गया। पर्यवेक्षिका ने तुरंत यह मामला केंद्र संचालक आर.पी. भगत के संज्ञान में लाया। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और संबंधित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
पुलिस थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि अंश बंडू देशभरतार (उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी पंचशील नगर, नागपुर) उमेश किशोर नंदुरकर के नाम पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें – गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
गिरजाबाई कन्या विद्यालय में बड़ी कार्रवाई
बताया गया कि संबंधित परीक्षार्थी ने 17 नंबर का फॉर्म नप गांधी विद्यालय, तिरोड़ा से भरकर गिरजाबाई कन्या विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देने आया था। नप गांधी विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड के लिए 40 विद्यार्थियों का पंजीयन है, जिनमें से 34 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका मेहराम ने बताया कि संबंधित छात्र का हॉल टिकट मांगने पर वह तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया। केंद्र संचालक और पर्यवेक्षिका की सतर्कता के कारण यह फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
