- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Navratri Will Be Celebrated In The District From Today Online Applications Of 1500 Public Durga Utsav Mandals
आज से जिले में नवरात्रि की रहेगी धूम, 1500 सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों के ऑनलाइन आवेदन
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- बीते वर्ष 1200 मंडलों ने की थी मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना
यवतमाल. शहर सहित जिले में इन दिनों पूरे 9 दिनों तक चलने वाले नवदुर्गा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. नवदुर्गा उत्सव को लेकर शहर सहित जिले भर में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों द्वारा भव्य दिव्य मन्दिर के आकार वाले पेंडाल तैयार किए जा रहे हैं. वहीं आकर्षक झांकियां और विद्युत रोषणाई से दुर्गा मण्डल के पेंडोल को सज़ाया जा रहा है. जिले में दुर्गा मां की स्थापना को लेकर सार्वजनिक दुर्गोत्सव मंडलों द्वारा ऑनलाइन आवेदन धर्मदाय आयुक्तालय में पेश किये जा रहे है. अब तक 1500 आवेदन प्राप्त हुए है और सभी को ऑनलाइन मंजूरी भी दे दी गई है. यह जानकारी धर्मदाय आयुक्तालय के प्रमुख सचिन देउलकर ने दी है
बता दें कि शहर सहित जिलेभर में दुर्गोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. यह बता दें कि पूरे देशभर में नवरात्रि का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है.यवतमाल जिले में भव्य दिव्य तरीके से नवदुर्गोत्सव मनाया जाता है. इसीलिए जिले की नवरात्रि को देश में दूसरे स्थान मिला हुआ है. इसके प्रमुख वजह है कि पिछले 3-4 वर्षों से जिले में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर भव्यदिव्य मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है.
दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है. अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है. दुर्गोत्सव की तैयारियां जिलेभर में की जा रही है . राज्य में सबसे बड़े दुर्गोत्सव के रूप में यवतमाल जिले की पहचान है. इस वर्ष बालाजी दुर्गादेवी उत्सव मंडल की ओर से नौसेना के आई एन एस विक्रम जहाज की झांकी साकार की जाएगी. यह झांकी साकार करने के लिए कोलकाता से कारागीर बुलाए गए है.
शहर के स्टेट बैंक चौक, चांदनी चौक, जयहिंद चौक , मालीपुरा , शिवाजी चौक , लोखंडी पुल, आठवडी बाजार देवी मन्दिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना को लेकर आकर्षक मंडप तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस बार विविध सार्वजनिक मंडलों द्वारा नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही गरबे का भी विशेष प्रायोजन किया जा रहा है. नीरज वाघमारे मित्र मण्डल सहित अन्य छोटे बड़े मंडलों द्वारा युवक युवतियों महिला पुरूष और छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए गरबा नृत्य प्रशिक्षण के भी आयोजन किये जा रहे है.
सम्बंधित ख़बरें
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा
कोरोना काल से पूर्व जिलेभर में 1200 सार्वजनिक दुर्गा मंडलों द्वारा दुर्गा मूर्तियों की स्थापना की गई थी. वहीं इस वर्ष अब तक 1500 सार्वजनिक गणेश मंडलों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. जिले में 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ होनेवाला हैं. शारदीय नवरात्र उत्सव को देखते हुए शहर सहित जिले के बाजार में भी माँ की साजो सामग्री की दुकानें सज चुकी है. शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत होने के बाद पूरे 9 दिनों तक जिलेभर में धार्मिक माहौल का नजारा देखने को मिलेगा.
Navratri will be celebrated in the district from today online applications of 1500 public durga utsav mandals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














