नगरसेवक आरक्षण में प्रस्थापितों को झटका, 10 नगर परिषदों व एक नगर पंचायत का आरक्षण घोषित
Yavatmal Reservation Draw: यवतमाल जिले की 10 नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में नगरसेवक आरक्षण की लॉटरी बुधवार, 8 अक्टूबर दोपहर को निकाली गई।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल आरक्षण (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Local Body Elections: यवतमाल जिले की 10 नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में नगरसेवक आरक्षण की लॉटरी बुधवार, 8 अक्टूबर दोपहर को निकाली गई। इस आरक्षण ड्रा में कई प्रस्थापित (स्थापित) पूर्व नगरसेवकों को मनचाहा आरक्षण न मिलने से झटका लगा है, जबकि कुछ को उम्मीद न होते हुए भी उनके प्रभाग (वार्ड) का आरक्षण यथावत रहने से यह अनपेक्षित लॉटरी लगी है।
जिन नगर परिषदों के लिए आरक्षण घोषित किया गया है, उनमें यवतमाल, वणी, दारव्हा, पुसद, उमरखेड, पांढरकवडा, आर्णी, नेर, घाटंजी और दिग्रस शामिल हैं। इसके अलावा ढाणकी नगर पंचायत का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कारण वहां भी आरक्षण लॉटरी निकाली गई।
आरक्षण ड्रा के दौरान जिले की सभी नगर परिषदों और ढाणकी नगर पंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक, नए इच्छुक उम्मीदवार आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नई आरक्षण सूची घोषित होते ही अब चुनावी रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं, और जिले का राजनीतिक वातावरण गर्म हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
यवतमाल में आदिवासी छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हॉस्टल में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 6 जुलाई को
आखिरकार बुआई को मिली गति, यवतमाल में मानसून की वापसी से किसानों को राहत
पगडंडी मार्ग के लिए किसानों का अनशन जारी, मारेगांव तहसील कार्यालय के पास 15वें दिन भी धरना
यवतमाल नगरपालिका के प्रभागवार आरक्षण विवरण
प्रभाग आरक्षण (अ) आरक्षण (ब)
1 – अनुसूचित जाति (महिला) – सर्वसाधारण (महिला)
2 – अनुसूचित जाति (महिला) – सर्वसाधारण
3 – अनुसूचित जनजाति (महिला) – सर्वसाधारण
4 – अन्य मागास प्रवर्ग (महिला) – सर्वसाधारण
5 अनुसूचित जनजाति – सर्वसाधारण (महिला)
6 आबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
7 अनुसूचित जाति – सामान्य (महिला)
8 अनुसूचित जाति – सर्वसाधारण (महिला)
9 अनुसूचित जाति – सर्वसाधारण (महिला)
10 अजा (महिला) – सर्वसाधारण
11 अजा (महिला) – सर्वसाधारण
12 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
13 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
14 अजा (महिला) – सर्वसाधारण
15 ओबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
16 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
17 ओबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
18 अनुसूचित जनजाति – सर्वसाधारण (महिला)
19 ओबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
20 ओबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
21 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
22 ओबीसी (महिला) – सर्वसाधारण
23 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
24 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
25 अजजा (महिला) – ओबीसी प्रवर्ग
26 अन्य मागास प्रवर्ग – सर्वसाधारण (महिला)
27 अन्य मागास प्रवर्ग (महिला) – सर्वसाधारण
28 अनुसूचित जाति (महिला) – सर्वसाधारण
29 अनुसूचित जनजाति (महिला) – सर्वसाधारण
