- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Mukutban Police Illegal Sand Mining Tipper Seized
Sand Smuggling: रेत तस्करों पर कसा शिकंजा, मुकुटबन पुलिस की कार्रवाई, 1 टिप्पर वाहन जब्त
Yavatmal Illegal Sand Mining: यवतमाल के मुकुटबन में पुलिस ने अवैध रेत तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 3 ब्रास रेत से लदा टिप्पर जब्त किया, चालक पर केस दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस

रेत तस्करी (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Sand Transport Case: मुकुटबन पुलिस ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर वाहन जब्त किया है। पुलिस स्टेशन मुकुटबन में तैनात जमादार विनोद नागरगोजे को 13 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विलास कुलकर्णी के मार्गदर्शन में ग्राम नेरड में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान टिप्पर क्रमांक एम एच-03-सीव्ही-1790 को रोका गया।
वाहन जब्त कर कब्जे में लिया
जांच में पाया गया कि वाहन में बिना अनुमति करीब 3 ब्रास रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पवन विलास कार्लेकर (33), निवासी कोंढा, तहसील भद्रावती, जिला चंद्रपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, SDPO सुरेश दळवे तथा पुलिस निरीक्षक विलास कुलकर्णी के मार्गदर्शन में मुकुटबन पुलिस द्वारा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
यह भी पढ़ें – बहते नाले में फेंके नाखून…तेंदुए की मौत के बाद सबूत मिटाने की साजिश, जांच में सनसनीखेज कबूलनामा
रेत से लदा वाहन जब्त
यवतमाल में नदी से 3 ब्रास रेत का गैर-कानूनी परिवहन कर रहे एक छह पहिया वाहन (ट्रक) चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। ट्रक समेत 3 ब्रास रेत कुल 12 लाख 21 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। यह कार्रवाई 12 दिसंबर को पारवा में एक पेट्रोल पंप के पास की गई।
इस मामले में मंडल अधिकारी आकाश बेलसरे (52) ने पारवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बांगरनगर, यवतमाल के संतोष शिवप्रसाद सामलपुरिया (48) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Mukutban police illegal sand mining tipper seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMIPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Apr 19, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














