- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Mp Bhavna Gawli Is Surrounded By Her Personal Problems No Decision On The Rebellion
सांसद भावना गवली घिरी है अपनी निजी समस्याओं से, बगावत को लेकर कोई फैसला नहीं
- Written By: नवभारत डेस्क

File
यवतमाल. शिवसेना के कद्दावार नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत करते हुए सियासी भूचाल ला दिया. एकनाथ शिंदे के साथ यवतमाल जिले के पालकमंत्री संदीपान भूमरे और दिग्रस निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजय राठोड भी चले गए है. अब इस स्थिति में यह भी अटकलें लगायी जा रही थी कि शिवसेना की सांसद भावना गवली भी ठाकरे की शिवसेना का दामन छोडकर बगावती नेता शिंदे गुट में शामिल हो जाएगी. लेकिन इन अटकलों को विराम लगते हुए नजर आ रहा है.
हाल की घडी में राज्य की राजनीति में अनेक नाटकीय मोड सामने आ रहे है. यवतमाल जिले में भी राज्य की राजनीति को लेकर रोचक तथ्य सामने आ रहे है. जिले के पालकमंत्री संदीपान भूमरे और विधायक संजय राठोड ने भी बगावत करने की भूमिका अपना ली है. जिसके चलते जिले के शिवसैनिकों में दोनों नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर रोष उमड रहा है. दोनों नेताओं द्वारा बगावती तेवर अपनाए जाने के बाद सांसद भावना गवली भी कहीं पार्टी से बगावत तो नहीं करेगी. इस बात को लेकर जोरशोर से अटकलें लगायी जा रही थीं. लेकिन इन अटकलों को सांसद भावना गवली ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है. सूत्रों की माने तो सांसद भावना गवली फिलहाल अपनी निजी समस्याओं से जूझ रही है. इसीलिए सांसद गवली शिवसेना पार्टी के मुख्य बैठकों में शामिल नहीं हो पा रही है. सांसद गवली का शिवसेना से गहरा नाता है. वह पार्टी का अभिन्न हिस्सा है. पार्टी के साथ सांसद गवली कदापि विश्वासघात नहीं करेगी.
शिवसैनिक आज जताएंगे निषेध
पार्टी से बगावत करनेवाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ शहर के शिवसैनिकों द्वारा 27 जून को निषेध जताया जाएगा. शिवसेना के बागी नेताओं को सबक सिखाया जाए, इसकी मांग भी उठायी जाएगी. शहर के तिलक चौक से दत्त चौक तक पैदल रैली निकाली जाएगी. इस दौरान शिवसैनिकों द्वारा बगावती नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
‘शिवसेना की स्थापना अमित शाह ने की…’, एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का बड़ा हमला
आनंद दिघे के नाम पर होगा ठाणे-मुलुंड के बीच का नया रेलवे स्टेशन! शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने की बड़ी मांग
नासिक चुनाव खर्च रिपोर्ट जारी, चुनावी खर्च में शिवसेना-भाजपा आगे; निर्दलीयों ने दिखाई सादगी
राठोड के समर्थन में झलके बैनर
शहर में बागी नेता संजय राठोड के समर्थन में अब बैनर भी झलकने लगे है. शहर के बस स्टॉप चौक परिसर में जय सेवालाल गोर बंजारा महासंघ की ओर से संपूर्ण समाज व जिले का विकास करने के उद्देश्य से संजय राठोड को समर्थन दिया है. यह समर्थन वाला बैनर बस स्टॉप चौक परिसर में झलक रहा है.
Mp bhavna gawli is surrounded by her personal problems no decision on the rebellion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई एयरपोर्ट के बाद… UAE के गैस फील्ड पर ईरान का भीषण ड्रोन हमला, अमेरिका और अरब देशों की बढ़ी टेंशन
Mar 17, 2026 | 05:14 PMएकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
Mar 17, 2026 | 05:12 PMकोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
Mar 17, 2026 | 05:06 PMमुंबई की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा! रिफंड का झांसा देकर 98,000 रुपए की ठगी
Mar 17, 2026 | 05:03 PMVideo: रोहित के बल्ले से निकला आसमानी छक्का, शॉट मारकर खुद ही ली फील्डर की चुटकी, ये वीडियो मिस मत करना
Mar 17, 2026 | 04:56 PM60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष
Mar 17, 2026 | 04:54 PMट्रंप ने मांगी दुनिया से मदद, पर खुद के जहाज भेजे मलेशिया; जानें क्या है इस ‘खौफ’ के पीछे की वजह
Mar 17, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM













