मनसे नेता पर फिरौती का मामला दर्ज, 10 लाख रुपये देने के बावजूद कार्यकर्ताओं की धमकी का आरोप
MNS: यवतमाल जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता पर गंभीर आरोप लगाए गए है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता राजू उंबरकर पर फिरौती का गंभीर मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: प्रिया जैस
राज ठाकरे के साथ राजू उंबरकर (सौजन्य-एक्स)
Yavatmal News: यवतमाल जिले में शिबला- वणी और वणी- नांदेपेरा मार्ग के सीमेंट कंक्रीटीकरण कार्य को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता राजू उंबरकर पर फिरौती का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर निवासी योगेश जयंत मामीडवार (33) ने शिकायत दर्ज कराई है।
उनके पिता जयंत मामीडवार की गजानन कंस्ट्रक्शन कंपनी को उक्त दोनों मार्गों के सीमेंट कंक्रीटीकरण का काम शासन से प्राप्त हुआ था। यह काम पिछले सात महीनों से जारी है। शिकायत में बताया गया है कि 17 सितंबर को काम के दौरान राजू उंबरकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
करोड़ों रुपयों की मांग
अगले दिन यानी 18 सितंबर को कंपनी के मैनेजर अजय हिंगाने ने चंद्रपुर जाकर पूरी घटना की जानकारी कंपनी संचालक जयंत मामीडवार को दी। उसी दिन दोपहर में जयंत मामीडवार वणी आए, जहां उंबरकर ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। चर्चा के बाद उन्होंने मैनेजर को बाहर भेज दिया और सीधे मामीडवार से 4 प्रतिशत रकम यानी करीब 9 करोड़ 5 लाख रुपये की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल के भीतर सोती मिलीं प्रधानाध्यापिका, नेर के खंडाला स्कूल में विवाद, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला
मुंबई में फिर भड़का सफेद पट्टी विवाद; मलाड में जैन समुदाय की व्हाइट लाइन पर मनसे का कड़ा प्रहार, देखें VIDEO
Yavatmal News: शादी में साड़ी नहीं, मेहमानों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट; खडका के उपसरपंच की अनोखी पहल
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें – वंजारी का चक्रव्यूह तोड़ने का प्रयास करेगी भाजपा, स्नातक चुनाव के बदलेंगे समीकरण! पंजीयन पर जोर
मामीडवार का आरोप है कि उसी समय उन्होंने अपने साथ लाए हुए 10 लाख रुपये उंबरकर को सौंप दिए। इसके बावजूद उंबरकर के कार्यकर्ता लगातार धमकियां दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर वणी पुलिस थाने में राजू उंबरकर के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
