Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
Amravati LCB Action: अमरावती के खोलापुर हत्याकांड में फरार आरोपी सौरभ शिरसाठ को ग्रामीण अपराध शाखा (एलसीबी) ने यवतमाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोबाइल विवाद में हुई हत्या का खुलासा किया।
Saurabh Shirsath (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Kholapur Murder Case: अमरावती जिले के खोलापुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के फरार आरोपी को ग्रामीण अपराध शाखा ने मुस्तैदी दिखाते हुए यवतमाल से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सौरभ धर्मा शिरसाठ 21, इब्राहिमपुर, भातकुली, अमरावती है।
खोलापुर उधारी के पैसों को लेकर विवाद
शिकायतकर्ता सुनील रमेश कांबले उदापुर, भातकुली के चचेरे साले ने उनसे 2000 उधार लिए थे, जिसके बदले में उसका मोबाइल सुनील के पास था। घटना वाले दिन आरोपी मोबाइल वापस लेने के लिए सुनील के घर गया था।
इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल सुनील की मौत हो गई थी। इस मामले में खोलापुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर
पिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध
यवतमाल में छिपा था खोलापुर हत्याकांड का आरोपी
घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी सौरभ शिरसाठ फरार चल रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक मूलचंद भांबुरकर और उनकी टीम को एक गोपनीय सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि आरोपी सौरभ शिरसाठ अपनी पहचान छुपाकर यवतमाल के इंदिरा नगर में अपने किसी परिचित के घर रह रहा है।
ये भी पढे़े: चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को यवतमाल से हिरासत में ले लिया। आरोपी सौरभ ने हत्या के इस अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। जिसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोलापुर थाने को सौंप दिया।
पुलिस ने दबोचा
उक्त कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में पीएसआई मूलचंद भांबुरकर, सुधीर बावणे, मंगेश लकडे, सचिन मसांगे, दिनेश कनोजिया, साइबर सेल के सागर धापड, शिवा शिरसाठ और चालक हर्षद घुसे ने की।
