-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Member Of Inter State Burglary Gang Arrested In Pandharkavda
Yavatmal News: पांढरकवडा में सेंधमारी करने वाली अंतर राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

यवतमाल. पांढरकवडा शहर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सदस्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 28/08/2023 को वादी मारोती रामकृष्ण दुधालकर उम्र 32 वर्ष निवासी गोकुलनगरी, पांढरकवड़ा ने पुलिस थाना पांढरकवड़ा में रिपोर्ट दी कि घटना के दिन वादी अपने घर को ताला लगाकर इंदिरानगर स्थित अपनी मां के घर गया था और रात में जब वह वहीं रुका था.
तभी अज्ञात चोरों ने घर का हैंडल लॉक तोड़ दिया और घर में घुसकर घर के बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी में रखे लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये के सोने के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद और घर के सामने खड़ी शिफ्ट डिजायर कार सहित अन्य सामग्री कुल 3,46,300 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. इतना ही नहीं तो चोरो ने कॉलोनी में तीन अन्य स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था. वणी, मारेगांव अंतर्गत भी ऐसी ही घटना घटित होने से वहां भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.
उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस स्टेशन पांढरकवड़ा, स्थानीय अपराध शाखा, यवतमाल, पुलिस स्टेशन वणी, मारेगांव ने अपराध की जांच के लिए एक टीम का गठन किया. तदनुसार, वाशिम, चंद्रपुर, वरोरा में जाकर अपराध के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान पता चला कि आरोपी किसी अंतर राज्यीय गिरोह का सदस्य है.
सम्बंधित ख़बरें
लेकिन उक्त आरोपियों का कोई अता-पता नहीं था, लेकिन टीमों द्वारा प्राप्त तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करने और अन्य राज्यों के अपराध रिकॉर्ड की जानकारी देखने के बाद, यह पाया गया कि जिला आसिफाबाद राज्य तेलंगाना में गिरफ्तार किए गए अपराध के आरोपी थे. पांढरकवड़ा में हुई इस घटना में शामिल आरोपी का नाम शेट्टी रमेश उर्फ प्रकाश राजमणिकम उम्र 54 साल है.
वह प्रादुर ग्राम वलीपुरपम जिला पल्लावरम का रहनेवाला बताया गया है. उसको रेलवे प्लेटफार्म, चेन्नई राज्य तमिलनाडु को हिरासत में लिया गया और अपराध के संबंध में गहन पूछताछ करने के बाद, उसने पांढरकवड़ा, वणी और मारेगांव में अपने अन्य साथियों के साथ घरों में सेंधमारी करने की बात कबूल की. साथ ही अपराध में चोरी की गई शिफ्ट डिज़ायर कार को स्थानीय अपराध शाखा की मदद से पता लगा लिया गया और वादी को वापस कर दिया गया. उक्त अपराध में अन्य आरोपी अंतर राज्यीय होने से उनको पकडने के लिए पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया.
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बंसोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष जगताप, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर वेंजने, पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे के मार्गदर्शन में आशीष गजभिये, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश रंधे, पुलिस उपनिरीक्षक नितिन सुशीर, पुलिस कर्मचारी प्रमोद जुनुनकर, मारोती पाटिल, सचिन काकडे, अंकुश बहाले, राजू बेलयावर, राजू मुत्यालवार, चांडक मनवार, सूर्यकांत गिते, नीलेश पेंदोर ने की.
Member of inter state burglary gang arrested in pandharkavda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
Aug 03, 2026 | 09:08 AMJana Nayagan Collection Day 11: संडे पर गरजा विजय का जलवा, ‘जन नायकन’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Aug 03, 2026 | 09:06 AMShiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
Aug 03, 2026 | 09:03 AMUP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Aug 03, 2026 | 09:01 AMमुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
Aug 03, 2026 | 08:56 AMपप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
Aug 03, 2026 | 08:55 AMUP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
Aug 03, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














