Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहली बारिश में सामने आया भ्रष्टाचार, यवतमाल में 50 लाख की भूमिगत नाली लीक, जलभराव से तालाब जैसी स्थिति

Yavatmal Corruption News: मारेगांव के प्रभाग 4 में 50 लाख की भूमिगत नाली पहली बारिश में ही लीक हो गई। जलभराव से तालाब जैसी स्थिति, घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 26, 2026 | 01:31 PM

अंजुम नबी शेख और डॉ मनीष मरकी (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Underground Drain Leakage Corruption: यवतमाल जिले के मारेगांव शहर के प्रभाग नंबर 4 में पिछले दिनों लगभग 50 लाख रुपये की लागत से भूमिगत (अंडरग्राउंड) नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद, पहली ही बारिश में इसमें लीकेज की गंभीर समस्या सामने आने लगी है। इसके कारण पूरे प्रभाग में कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है और तालाब जैसी स्थिति बन गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। जगह-जगह लीकेज होने से संबंधित ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले ने निर्माण कार्य में संभावित भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।

साथ ही, इस समस्या ने नगर पंचायत की लापरवाही को भी सामने ला दिया है। समय रहते कार्य का निरीक्षण न किए जाने और समय पर मरम्मत न होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और गंदगी बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कामठी नगर परिषद का सख्त एक्शन, शुक्रवारी बाजार से हटाया अतिक्रमण; दोबारा कब्जा रोकने की मांग

शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ

किसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग

Ketan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान

प्रभाग के मुहम्मद शेख, खलील शेख, नितिन खैरे, मुजफ्फर शेख सहित अन्य नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा लीकेज की समस्या का तत्काल समाधान कर लोगों को राहत दी जाए।

घटिया सामग्री का उपयोग कर हुआ भ्रष्टाचार: पार्षद

मारेगांव नगर पंचायत पार्षद अंजुम नबी शेख ने कहा है कि “मैंने बड़ी मेहनत और लगन से इस क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास का फंड मंजूर कराया था। परंतु, संबंधित ठेकेदार ने भूमिगत नाली के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग कर सरासर भ्रष्टाचार किया है। पहली ही बारिश में भूमिगत नाली लीक होने के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला

किए गए कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो: नपा अध्यक्ष

मारेगांव नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मनीष मरकी ने कहा है कि  “हाल ही में हुए इस भूमिगत नाली के निर्माण कार्य में निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिस वजह से पहली ही बारिश में यह नाली जगह-जगह से लीक हो गई। संबंधित ठेकेदार द्वारा किए गए इस पूरे कार्य की नगर पंचायत के मुख्याधिकारी (सीओ) को स्वयं संज्ञान लेकर बारीकी से जांच-पड़ताल करनी चाहिए।”

-नवभारत लाइव के लिए उमर शरीफ की रिपोर्ट

Maregaon underground drain leakage first rain corruption allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.