पुलिस पाटिल के 162 पद खाली, यवतमाल की कानून व्यवस्था रामभरोसे, कई सालों से लटकी प्रक्रिया
Yavatmal Police Patil Vacancy: किनवट तहसील में पुलिस पाटिल के 162 पद खाली, 54 पेसा गांव बिना नियुक्ति। भरती प्रक्रिया सालों से लंबित, कानून व्यवस्था पर असर।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल न्यूज
Police Patil Recruitment: आदिवासी बहुल तहसील किनवट के गावस्तर पर कानुन व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करानेवाले पुलिस पाटिल पद की ओर प्रशासन बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। किनवट, मांडवी, इस्लापुर थाना अंतर्गत कुल 162 गांव बिना पुलिस पाटिल के कामकाज चल रहा है।
इनमें से पेसा गांव के 54 पद पर पुलिस पाटिल की नियुक्ति ही नहीं की गई। कुछ गांव में यह पद अनेक वर्षों से रिक्त है। कुछ पुलिस पाटिलों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे कर प्रभारी बनाया गया है। महत्व की भूमिका के रूप में पुलिस पाटिल गांव में अवैध गतिविधियों, विवादों और आपात परिस्थिति की जानकारी पुलिस तक पहुचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।
भरती बार-बार स्थगित
लेकिन गांवों मे अनेक पद खाली होने से प्रशासन और ग्रामस्थों के बीच संचार की कडी टूट गई है। बिना पुलिस पाटिल के कई गांवों में छोटे छोटे विवाद बढकर बड़े झगड़ों में बदल रहे हैं। पुलिस पाटिल भरती प्रक्रिया कई महीनों, वर्षो से लटकी पड़ी है। कभी आरक्षण का मुद्दा, कभी प्रशासनिक मंजूरी न मिलना, इन कारणों से भरती बार-बार स्थगित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Yavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
यह भी पढ़ें – 48 घंटे की CBI रेड से हिली कोयले की काली सल्तनत, महाघोटाले का हुआ भंडाफोड़, मगरमच्छों पर कसा शिकंजा
इससे सुशिक्षित बेरोजगार युवाओं में भारी नाराजगी बढ रही है। प्रशासन ने तुरंत पुलिस पाटिलों की नियमित नियुक्ति कर बेरोजगारों को गावों में पुलिस पाटिल पद पर से सेवा मौका देने की मांग किनवट पुलिस पाटील संगठन ने किया है।
इन गांवों में हैं पुलिस पाटिल के पद खाली
रिक्त पदों के गावों का कामकाज कुछ पुलिस पाटिलों को दिया गया। दो गावों के बीच लंबी दूरी होने पर समय पर घटना स्थल पर पहुंच पाना मुश्किल होता है। किनवट तहसील के कुल 162 गांव बिना पुलिस पाटिल और जिसमें से पेसा गांवों में 54 पुलिस पाटिल पद भी रिक्त हैं। इन पेसा गांव सूची में गोकुंदा, मांडवा, नागझरी, पिपलगांव, भिमपुर, घोगरवाडी, अंबाडी, लोणी, धामनदरी, राजगड, वडोली, मालेगाव, घोटी, कमठला, कोठारी, शनिवारपेठ, भुलजा, मदनापुर, बेंदी, दाभाडी, दरसांगवी, प्रधानसांगवी, दहेगांव, पारडीखु आदि का समावेश है।
