‘भारत बनेगा नेपाल…’, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Yavatmal News: यवतमाल जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर भारत को नेपाल बनाने वाली बात कहते हुए पोस्ट किया। इस पोस्ट पर बवाल मच गया। जिसके बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल न्यूज
Social Media Post: यवतमाल जिले में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भारत को नेपाल बनाने जैसी भड़काऊ बात करते हुए कई लोगों को उकसाने के मामले में एक युवक के खिलाफ शहर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। इस पर पुलिस ने 28 अक्टूबर को उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
युवक का नाम पाटीपुरा निवासी रोहन दिलीप रामटेके (32) बताया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट वायरल की थी। उस पोस्ट में जिला परिषद में छात्रों के मोर्चे का वीडियो और ‘शिक्षक चाहिए, शिक्षक चाहिए’ जैसे नारेबाजी वाला क्लिप साझा किया गया था।
पोस्ट में लोगों को भड़काने की कोशिश
साथ ही, उसने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की सरकार गरीबों को उनका हकदार शिक्षा नहीं देना चाहती, इसलिए भारत में भी नेपाल जैसी परिस्थिति बनाने की जरूरत है। इस तरह के पोस्ट से उसने कई लोगों को भड़काने की कोशिश की। यह बात विवेक सुभाष सज्जनवार, निवासी शिवनेरी सोसायटी, के ध्यान में आने पर उन्होंने शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई् शिकायत के आधार पर रोहन रामटेके के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
यवतमाल के बाभुलगांव में किसानों ने की बारिश के लिए प्रार्थना, बारिश ना होने से बढ़ी परेशानी
यवतमाल दारव्हा अपडेट: खुले तेल और दूध में मिलावट की आशंका, FDA की कड़ाही के डर से बाजार से स्टॉक अंडरग्राउंड
यवतमाल आरक्षण अपडेट: SC के फैसले की आड़ में उपवर्गीकरण का विरोध, कृति समिति ने बुलाई पत्रकार परिषद
यह भी पढ़ें – मनोज जरांगे के साथ से आंदोलन को मिली नई दिशा, बच्चू कडू से की मुलाकात, बोले- मैं यहां किसान बनकर आया
देशी कट्टा रखने वाला पुलिस के जाल में
घातक देशी कट्टा रखने वाले एक व्यक्ति को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया। यह कार्रवाई पुसद शहर डीबी पथक ने सोमवार को की। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश खोड़े बताया गया है। शहर में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी सेवानंद वानखड़े ने गश्त को और अधिक सशक्त किया था।
सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पथक को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति देशी पिस्टल लेकर चार पहिया वाहन (एमएच-12 ईएम-0977) से पुसद शहर में आ रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत जाल बिछाकर आंबेडकर चौक में वाहन को रोका। वाहन चालक दिनेश खोड़े की तलाशी लेने पर उसकी कमर में पैंट के अंदर एक देशी पिस्टल (कट्टा) और मैगजीन बरामद हुई।
5 लाख का माल जब्त
पुलिस ने देशी कट्टा और कार सहित कुल 5 लाख 30 हजार रुपए का माल जब्त किया। इस संबंध में पुसद शहर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन बी।जे। के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेवानंद वानखड़े, डीबी पथक प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमकुमार केदार, पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद काले, संतोष खांडेकर और भोला कानडे ने संयुक्त रूप से की।
