सिंगरवाडी में दर्दनाक हादसा : पुल पार करते समय पति-पत्नी पानी में बहे, पत्नी का शव मिला
देश में भारी बारिश के कहर से बचना अब नामुमकिन साबित होने लगा है। सोमवार के दिन यवतमाल जिले की पुसद तहसील में एक दर्दनाक हादसे में पुल पाल करते हुए एक दंपति के डूबने की खबर सामने आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
यवतमाल न्यूज
Yavatmal News In Hindi: यवतमाल जिले की पुसद तहसील में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सोमवार शाम एक दंपति पुल पार करते समय तेज पानी के बहाव में बह गए।
इस हादसे में पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पति की तलाश अभी भी जारी है। यह दिल दहला देने वाली घटना 1 सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे सिंगरवाडी गांव में हुई।
मूसलाधार बारिश बनी मौत का कारण
बीते कुछ दिनों से पुसद तहसील में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यहां की सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। सोमवार शाम को भी भारी बारिश हो रही थी। इसी दौरान, मोहन सकरु राठोड (55) और उनकी पत्नी सुलोचना मोहन राठोड (45) अपने खेत का काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
पुल पर पानी का तेज बहाव
जब वे सिंगरवाडी के एक पुल पर पहुंचे, तो पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव बह रहा था। पानी की गहराई और बहाव का सही अनुमान न लगा पाने के कारण, दोनों अपनी मोटरसाइकिल के साथ पानी में बह गए। हालांकि, उनकी मोटरसाइकिल पुल से टकराकर वहीं अटक गई, जिसे बाद में ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया।
बचाव कार्य और तलाश
जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। बाद में, स्थानीय ग्रामीण पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सोमवार देर रात तक खोजबीन का काम जारी रहा, लेकिन उन्हें दंपति का पता नहीं चल पाया।
ये भी पढ़ें :- छत्रपति संभाजीनगर मनपा की रिकॉर्डतोड़ वसूली, डेढ़ महीने में हुई 100 करोड़ की मोटी कमाई
मंगलवार की सुबह लगभग 2 बजे, सुलोचना मोहन राठोड का शव पानी में मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए पुसद उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनके पति मोहन राठोड का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस और बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबा दिया है और एक बार फिर से बारिश के मौसम में पुलों पर सुरक्षा की कमी का मुद्दा उठाया है।
