Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अतिवृष्टि का जनजीवन पर छाया संकट, वैनगंगा नदी में आयी बाढ़, नागपुर-तुलजापुर महामार्ग बंद

शहर सहित जिलेभर में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को बडा पोला त्यौहार के दिन भी सुबह से लगातार शाम तक बारिश की झमाझम होती रही। सोमवार को बिजली, पोला और पानी का नजारा देखने को मिला। वहीं आसमानी बिजली भी जोरों से चमकने लगी। लगातार बारिश की वजह से पैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई। वहीं नागपुर तुलजापुर महामार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाने से विदर्भ मराठवाड़ा का संपर्क टूट गया।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 03, 2024 | 02:15 AM

बारिश के चलते सड़क बंद

Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल. शहर सहित जिलेभर में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को बडा पोला त्यौहार के दिन भी सुबह से लगातार शाम तक बारिश की झमाझम होती रही। सोमवार को बिजली, पोला और पानी का नजारा देखने को मिला। वहीं आसमानी बिजली भी जोरों से चमकने लगी। लगातार बारिश की वजह से पैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई। वहीं नागपुर तुलजापुर महामार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाने से विदर्भ मराठवाड़ा का संपर्क टूट गया। जिससे इस मार्ग से होने वाला यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

महागांव में चार घरों में बारिश का पानी घुस जाने से वहां रहने वाले लोगों के सामने मुसीबत आन पड़ी है। बीते कुछ दिनों से यवतमाल जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। बारिश का जोर जारी रहने से पैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के चलते नागपुर तुलजापुर महामार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा विदर्भ मराठवाडा को जोड़ने वाला जिले के मार्लेगांव के नजदीक के पुल पर से पानी बह रहा है।

प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए मार्ग बंद कर दिया है। रातभर बारिश होने से कायधु नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के उपरी हिस्से से पानी बह रहा है। अब तक इसापुर बांध के दरवाजे खोले नहीं गए हैं। इसापुर बांध में पानी की आवक तेजी से हो रही है। जिसके बाद बांध के गेट खोलने पड़ सकते हैं। इसापुर बांध के दरवाजे खोले जाने पर हालात गंभीर होने की संभावना है।

पूस नदी की बाढ़ में 4 घरों की सामग्री बही

महागांव में शनिवार और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से पुराने महागांव परिसर से बहने वाले पूस नदी तट पर रहने वाले चार परिवारों की जीवनावश्यक वस्तुओं सहित घरेलू सामग्री और अनाज बाढ़ के पानी में बह जाने से उन चार परिवारों पर भुखमरी की नौबत आन पड़ी है। इसके अलावा पोखरी में किसानों की कपास फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण महगांव शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। पुराने महगांव में प्रताप चंदेल के घर के पास रहने वाले मारुति शिंदे के साथ सुनीता जीवन भिसे, भरत काले, बलिराम गुधे का परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए। बाढ़ के पानी में उपयोगी सामग्री, कपड़े और खाद्यान्न बह गया।

नदी में गिरा ट्रक

महागांव तहसील प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया, नायब तहसीलदार विश्वंभर राणे, मंडल अधिकारी राम पंडित ने पुराने महागांव क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नितिन नरवाड़े की मदद से तत्काल कार्रवाई करते हुए अनाज भोजन की व्यवस्था की। श्रीक्षेत्र माहुर और धनोड़ा के बीच पैनगंगा नदी के पुल पर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही तहसील प्रशासन की टीम भी देर रात तक अलर्ट पर थी। हर्षवर्द्धन मनोहर मुनेश्वर सहित पोखरी क्षेत्र के कई ग्रामीणों को कपास और सोयाबीन की फसल का भारी नुकसान हुआ। उन्होंने पोखरी क्षेत्र के किसानों को तहसील प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से फसल बीमा मुआवजा दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। हिवरा के एक छोटे किसान अजय कदम की कपास फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: यवतमाल के येलाबारा झरने में 2 युवक डूबे, 1 का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

बैल पोले का तोरण बनाते समय गिरने से मौत

नेर तहसील के कारखेड़ा के एक खेतिहर मजदूर धर्मपाल मुधाने (50) जब गांव में बैल पोला मनाने के लिए तोरण बांध रहे थे, उसी क्षण घर की छत से सड़क पर गिर गए और धर्मपाल के सिर और फेफड़ों पर गंभीर चोटें आईं इलाज के लिए लोही के सरकारी अस्पताल मे ले जाया गया। लेकिन वहां पर कोई भी सुविधा न होने के कारण धर्मपाल को नेर के ग्रामीण अस्पताल मे लाया गया। उनकी हालत बहुत चिंताजनक थी, इसीलिए उन्हें यवतमाल वसंतराव नाइक अस्पताल में रेफर किया जाने वाला था। लेकिन उनके शरीर की हलचलें नहीं होने से वापिस नेर के ग्रामीण अस्पताल में वापस लाया गया। जहां पर डा। प्रशिक भोयर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल मुधाने के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़ें: यवतमाल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले लबालब

बाढ़ में बहे व्यक्ति का शव मिला

पूस नदी में आयी बाढ़ को पार करते समय एक युवक बह गया था। उसका शव 2 सितंबर की सुबह 10 बजे नदी पात्र की जाली में अटका हुआ दिखाई दिया। मृतक का नाम धुंदी निवासी संतोष महादा मोघे (34) बताया गया है। वह पुसद शहर में पोला त्यौहार निमित्त बैलों को सजाने की सामग्री खरीदी करने के लिए आया था। 1 सितंबर को मूसलाधार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे थे। संतोष पुल पर से बह रहे पानी में से जल्दबादी में गुजरते हुए घर जाने के लिए निकला था। लेकिन तभी बाढ़ का प्रवाह बढ़ने से वह अपना संतुलत खो बैठा और पानी के प्रवाह में बह गया। शहर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने उक्त बह गए युवक को ढूंढने को वह नदी पात्र के जाली में अटका हुआ दिखाई दिया। शव को शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। मामले की जांच शहर पुलिस कर रही है।

Heavy rainfall has put life in danger wainganga river flood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 02:15 AM

Topics:  

  • Marathwada

सम्बंधित ख़बरें

1

मराठवाड़ा में बारिश ने दी किसानों को बड़ी राहत, बांधो में भी पर्याप्त जलभंडारण

2

मराठवाड़ा में मौसम की मार, मक्के की फसल पर गहराया पानी का संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.