Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम

Marathwada Yellow Alert: मराठवाड़ा में मानसून सक्रिय है, लेकिन छत्रपति संभाजीनगर में अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 09:00 AM

मराठवाड़ा मानसून,(प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Weather Forecast: मराठवाड़ा में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद छत्रपति संभाजीनगर जिले को अब तक अच्छी बारिश का इंतजार है। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से मौसम जरूर सुहावना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन खेती के लिए आवश्यक मूसलाधार वर्षा अभी तक नहीं हुई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, हालांकि जिले में भारी वर्षा की संभावना फिलहाल बेहद कम है। भारतीय मौसम विभाग ने मराठवाड़ा के कई जिलों के लिए गरज चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

संभाजीनगर में फिलहाल भारी बारिश के आसार कम

बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि यह बारिश व्यापक और लगातार होने के बजाय हल्की से मध्यम तीव्रता की रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!

महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट

नागपुर में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं नदियां, विदर्भ में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम

यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?

एमजीएम मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्रीनिवास औंधकर के अनुसार, पूर्व मध्य भारत में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अभी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तक सीमित है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन वर्षा का मुख्य क्षेत्र अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है। इसी वजह से छत्रपति संभाजीनगर में फिलहाल मूसलाधार बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है।

अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं किसान

चिकलथाना वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, 27 जुलाई को शहर में 6.2 मिलीमीटर तथा 28 जुलाई को केवल 0.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बनी हुई है, लेकिन खेतों में पर्याप्त जलभराव नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें:- 29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी

ऐसे में किसान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर न रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को मौसम की ताजा जानकारी के आधार पर ही खेतों में कार्य करने की सलाह दी है।

Chhatrapati sambhajinagar rain update marathwada yellow alert imd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 09:00 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra Weather Update
  • Marathwada
  • Monsoon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.