18 दिन बाद सोना चोर गिरफ्तार, बिटरगांव पुलिस ने की कार्रवाई, बरामद किया चोरी का माल
Yavatmal News: यवतमाल जिले में एक शातिर सोना चोर 18 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा। चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की सूचना प्रणाली से बच नहीं पाया। पुलिस ने चोरी किया हुआ सोना बरामद किया है।
- Written By: प्रिया जैस
सोना चोर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal News: यवतमाल जिले के ढाणकी बिटरगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी शाखा ढाणकी से 57 लाख रुपये मूल्य का सोना चोरी करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने अठारह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।
2 अगस्त को बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की विभागीय प्रबंधक मुग्धा विवेक देशपांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोने के गिरवी कर्ज विभाग में कार्यरत कर्मचारी उमेश सुनील वाघ (निवासी. बेलखेड, उमरखेड) ने अपने साथी रामेश्वर गजानन धुमाले ( बेलखेड) की मदद से 15 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 के बीच सोसायटी के लॉकर से 30 सोने के पैकेट (कुल 565.15 ग्राम सोना, कीमत लगभग 57 लाख रुपये) चोरी कर गबन किया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया
शिकायत मिलते ही यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के मार्गदर्शन में बिटरगांव के थानेदार पांडुरंग शिंदे ने विशेष पथक गठित किया। इसमें उपनिरीक्षक सागर अन्नमवार, पुलिसकर्मी प्रविण जाधव और रावसाहेब मस्के शामिल थे। गुप्त सूचना और साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपी 21 अगस्त 2025 को पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) से गिरफ्तार किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
पुणे में सौतेला बाप बना हैवान, 10 साल की मासूम का 2 तक किया यौन शोषण, मां ने दर्ज कराया मामला
पूर्व पति से फोन पर बात करना पड़ा महंगा! पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ओशिवारा में सनसनी
इस कार्रवाई में पिंपरी पुलिस की टीम का भी सहयोग मिला। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से चोरी किया गया कुल 541.15 ग्राम सोना (कीमत लगभग ₹55,19,730) तथा चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें – देसी शराब दुकान का अतिक्रमण हटाने के निर्देश, जिलाधिकारी की जांच के बाद फैसला
पुलिस के नेटवर्क से बच नहीं पाया आरोपी
चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की सूचना प्रणाली से बच नहीं पाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और उपविभागीय अधिकारी हनुमंत गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक पांडुरंग शिंदे, उपनिरीक्षक सागर अन्नमवार, रवि गिते, राहुन कोकरे, दत्ता हीगांडे, गोहन चाटे, पुलिसकर्मी प्रविण जाधव, रावसाहेब मस्के और प्रकाश मुंढे ने की। फिलहाल आगे की जांच पांडुरंग शिंदे और सागर अन्नमवार कर रहे हैं।
