Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर रोड रेज: साइड मांगने पर दी गालियां, टोका तो उतार दिया मौत के घाट; कामठी में सनसनीखेज वारदात

Nagpur Crime News: नागपुर के कामठी में रोड रेज। साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद, लोहे के कड़े से हमला कर युवक की हत्या। आरोपी अक्षय गेडाम गिरफ्तार।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 05, 2026 | 02:50 PM

नागपुर में हत्या (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kamptee Murder Case: नागपुर के कामठी परिसर में मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर एक युवक सनक गया। उसने कार में सवार 2 युवकों से विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने एक युवक को लोहे के कड़े से 2 घूसे मार दिए। जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई।

मृतक बजरंगपार, कामठी निवासी रवि शिवकुमार अंगुथलेवार (30) बताया गया। पुलिस ने आरोपी युवक न्यू खलासी लाइन, कामठी निवासी अक्षय धनराज गेडाम (30) को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को रवि कामठी में ही रहने वाले अपने दोस्त मोहनीश सुनैन आंबटवार (25) के साथ होली मनाने गया था।

जानें पूरा मामला

अन्य दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के बाद दोपहर 3 बजे दोनों मोहनीश की कार क्र. एम.एच.40-बी.ई.4642 से रवि के घर जा रहे थे। न्यू खलासी लाइन परिसर में अक्षय अपनी भाभी के साथ पैदल जा रहा था। दोनों सड़क के बीच से चल रहे थे। इसीलिए मोहनीश ने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। तभी अक्षय ने उसे ‘चल निकल यहां से’ कहा।

सम्बंधित ख़बरें

एकनाथ शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ज्योति वाघमारे और रोहित तिलक राज्यसभा के लिए उम्मीदवार, शरद पवार की बढ़ी टेंशन

शिक्षा माफिया पर वार! कोचिंग और कॉलेजों की ‘साठगांठ’ की CM से शिकायत; डमी हाजिरी और भारी फीस का खुलासा

जालना मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के चयन पर रार, कांग्रेस में बगावत और भाजपा के 2 आवेदन रद्द

गोधनी बनेगा नागपुर का ‘नया टर्मिनस’! ₹40 करोड़ के मास्टरप्लान से बदलेगी उत्तर नागपुर की सूरत, जानें पूरा प्लान

रवि ने उसे सड़क के बीच से चलने के लिए टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। रवि कार से नीचे उतरा और उसे गाली-गलौज न करने की सलाह दी। इसी दौरान अक्षय ने उसका गला पकड़ लिया। लोहे के कड़े से उसके मस्तक पर 2 बार घूसा मार दिया। मोहनीश ने कार से उतरकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो अक्षय उसे भी मारने लगा।

यह भी पढ़ें – गोधनी बनेगा नागपुर का ‘नया टर्मिनस’! ₹40 करोड़ के मास्टरप्लान से बदलेगी उत्तर नागपुर की सूरत, जानें पूरा प्लान

इसी दौरान रवि बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिसर के नागरिक बीच-बचाव करने आगे आए। तत्काल रवि को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मेयो अस्पताल ले जाने को कहा। वहां पहुंचने से पहले ही रवि की मौत हो गई।

नागपुर पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। सिर पर चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार को अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से रवि के परिजन गहरे सदमे में हैं।

Nagpur kamptee road rage murder horn dispute akshay gedam arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.