Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आचार संहिता का झटका, 2.87 लाख श्रमिकों पर पड़ा असर, बर्तन योजना से रहे वंचित, वितरण पूरी तरह ठप!

Election Code Impact Yavatmal: निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता के कारण यवतमाल में 2.87 लाख श्रमिकों को बर्तन वितरण योजना से वंचित होना पड़ा। अब 3 दिसंबर तक इंतजार करना होगा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 07, 2025 | 11:17 AM

यवतमाल न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Labour Welfare Scheme: निर्वाचन आचार संहिता के दौरान ऐसी कोई भी योजना या कार्य नहीं किया जा सकता जिससे चुनावों पर प्रभाव पड़ने की संभावना हो। नगरपालिका चुनावों के चलते लागू हुई आचार संहिता का पहला झटका अब गरीब श्रमिकों को लगा है। जैसे ही आचार संहिता लागू हुई, प्रशासन ने श्रमिकों को बर्तन वितरण की प्रक्रिया तत्काल रोक दी।

जिले के 16 तहसीलों में से केवल दो केंद्रों पर किसी तरह वितरण चल रहा था, लेकिन अब वे भी बंद हो गए हैं, जिससे श्रमिक निराश हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने दो दिन पहले नगर परिषद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया और उसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। इसी कारण श्रम कार्यालय ने बर्तन वितरण रोक दिया। इससे जिन श्रमिकों को बर्तन की प्रतीक्षा थी, उन्हें अब आचार संहिता समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ेगा।

केवल दो स्थानों पर वितरण केंद्र चालू

लेकिन नगर परिषद के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव भी होने हैं, जिससे यह अवधि लंबी चलने की संभावना है। अब तक जिले में 2,87,417 श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण हुआ है। इन श्रमिकों ने बर्तन प्राप्त करने के लिए आवेदन किए थे। मगर यवतमाल जिले के 16 तहसीलों में केवल पुसद और कलंब इन दो स्थानों पर ही वितरण केंद्र चालू थे।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव ने भरा नगर परिषद का खजाना! NOC के लिए उम्मीदवारों ने खुद चलकर जमा किया बरसों का हाउस टैक्स

सटाणा में फिल्मी अंदाज में ATM चोरी, जीप से उखाड़ ले गए पूरी मशीन; CCTV में कैद वारदात

पिता की शहादत के 8 घंटे बाद बेटी का जन्म, स्ट्रेचर पर लेटी पत्नी ने दी अंतिम विदाई, इमोशनल कर देगा ये- Video

Solapur में पिता बना कातिल, मामूली विवाद में जुड़वां बच्चों को कुएं में फेंका

बाकी 14 केंद्रों के लिए टेंडर प्रक्रिया अभी तक मंजूर नहीं हुई है। इसलिए अन्य तहसीलों के श्रमिकों को बर्तन पाने के लिए पुसद या कलंब जाकर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा था। भारी भीड़ के कारण कई लोगों को बर्तन भी नहीं मिल पाए। अब तक श्रम कार्यालय ने 1,07,043 श्रमिकों को बर्तन वितरित किए हैं, जबकि अन्य को अब भी इंतजार करना पड़ेगा।

न्यूमरिक पॉइंटर

  • 2,87,417 श्रमिकों का पंजीकरण
  • 1,07,043 बर्तन कए गए वितरित

यह भी पढ़ें – बहन के प्यार में शुरू की कैंसर से जंग, 25 सालों से गरीबों को नई जिंदगी दें रहे सतीश मुस्कंदे

आचार संहिता के चलते उन्हें 3 दिसंबर तक प्रतीक्षा करनी होगी। साथ ही, नई पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। इस अवधि में जिन श्रमिकों की सदस्यता की अवधि समाप्त हो रही है, उन्हें नवीनीकरण का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें नया खाता खोलना पड़ सकता है।

साल भर में भूला बोर्ड कोर्ट का आदेश

पिछले साल विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान भी श्रमिकों को बर्तन वितरण और पंजीकरण प्रक्रिया से वंचित किया गया था। तब एडवोकेट विशाल ठाकरे ने भवन निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल में शिकायत की थी और श्रमिकों की क्रिया समिति ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेश के बाद ही यह प्रक्रिया फिर शुरू हुई थी। अब नगरपालिका चुनावों की आचार संहिता में फिर से वही स्थिति दोहराई गई है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या श्रमिक कल्याण मंडल एक साल में ही न्यायालय के आदेश को भूल गया?

चुनाव के कारण रोक दी गई प्रक्रिया

निर्वाचन आचार संहिता लागू होने के कारण श्रमिकों को बर्तन वितरण की प्रक्रिया रोक दी गई है। इसे शुरू या बंद करने का निर्णय बोर्ड स्तर पर लिया जाता है। फिलहाल श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया जारी है।

– राहुल काले, जिला श्रम अधिकारी, यवतमाल

Election code impact yavatmal workers utensil distribution stopped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 11:17 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.