सटाणा में फिल्मी अंदाज में ATM चोरी, जीप से उखाड़ ले गए पूरी मशीन; CCTV में कैद वारदात
Nashik Crime: नासिक जिले के सटाणा शहर में चोरों ने फिल्मी अंदाज में SBI की ATM मशीन जीप से बांधकर उखाड़ ली और फरार हो गए। घटना शनिवार देर रात ताहराबाद रोड की है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI )
Nashik Crime SBI ATM Robbery: नासिक जिले के सटाणा शहर में एटीएम चोरी की एक फिल्मी और बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोरों ने कटर से मशीन काटने के बजाय, सीधे जीप से रस्सी बांधकर पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया और उसे वाहन में लादकर फरार हो गए।
यह घटना शनिवार देर रात ताहराबाद रोड पर यशवंत नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम केंद्र पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश चोर रात करीब 2:50 बजे जीप से पहुंचे।
कटर से शटर का ताला तोड़कर दिया अंजाम
सबसे पहले उन्होंने कटर से शटर का ताला तोड़ा इसके बाद एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर जीप से खीचा, दो बार रस्सी टूटने के बावजूद, तीसरे प्रयास में वे मशीन उखाड़ने में सफल रहे और रात 3.02 बजे मशीन लेकर साकरी की ओर भाग निकले।
सम्बंधित ख़बरें
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
छत्रपति संभाजीनगर से यवतमाल भेजे जा रहे 1040 बैग नकली खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार पर मामला दर्ज
जल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
यह पूरी वारदात महज 12 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। एटीएम के साथ छेड़छाड़ होते ही दिल्ली स्थित बैंक के मुख्य मुख्यालय में अलार्म बज गया, जिसकी सूचना तुरंत नासिक कंट्रोल रूम और सटाणा पुलिस को दी गई।
पुलिस महज 14 मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर गायब हो चुके थे, बैंक अधिकारियों के अनुसार, मशीन में कुल 25 लाख 99 हजार 400 रुपए की नकदी मौजूद थी।
यह भी पढ़ें:- मनपा चुनाव में सनसनी: बंद मस्जिद खुलवाने के नाम पर 70 लाख की कथित वसूली; इलाके में तनावपूर्ण माहौल
नागरिकों की सतर्कता से बची लाखों की राशि सटाणा से मशीन लेकर बोर धुले जिले के साकरी पहुंचे और एक खेत में उसे फोड़ने की कोशिश करने लगे,
