-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Disease Diagnosis Camp Was Organized In Pandharkawada On 29th Sep
राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत पांढरकवड़ा में रोग निदान शिविर 29 को, नागरिकों से लाभ लेने की अपील
- Written By: आंचल लोखंडे
Disease Diagnosis Camp: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत पांढरकवड़ा उपजिला अस्पताल में भव्य रोग निदान, शल्यक्रिया और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत पांढरकवड़ा में रोग निदान शिविर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत जिला शल्यचिकित्सक कार्यालय और वसंतराव नाईक सरकारी मेडिकल कॉलेज, यवतमाल के संयुक्त प्रयास से पांढरकवड़ा उपजिला अस्पताल में भव्य रोग निदान, शल्यक्रिया और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मार्गदर्शन डॉ. सुशील कुमार वाकचौरे (उपसंचालक स्वास्थ्य सेवा, अकोला), डॉ. अनिल बत्रा (अधिष्ठाता, वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, यवतमाल), डॉ. सुखदेव राठोड (जिला शल्यचिकित्सक, यवतमाल) और डॉ. सुभाष ढोले (जिला स्वास्थ्य अधिकारी, यवतमाल) कर रहे हैं।
शिविर में जिन मरीजों को शल्यक्रिया की आवश्यकता होगी, उनके लिए विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जाएंगे और शल्यक्रिया उपजिला अस्पताल, पांढरकवड़ा में की जाएगी। उपजिला अस्पताल और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से सभी नागरिकों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील डॉ. सुखदेव राठोड जिला शल्य चिकित्सक यवतमाल, डॉ. सुभाष ढोले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी यवतमाल, डॉ.वैशाली सातुरवार चिकित्सा अधीक्षक उपजिला अस्पताल पांढरकवडा, डॉ. संजय मडावी तहसील स्वास्थ्य अधिकारी पांढरकवडा सभी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी उपजिला अस्पताल पांढरकवडा सभी कर्मचारी प्राथमिक आरोग्य केंद्र तहसील पांढरकवडा ने की है।
सभी बिमारियों का निदान और इलाज
शिविर में हायड्रोसिल, हर्निया, अपेंडिक्स, शरीर पर गांठ की जांच एवं सर्जरीकी जाएगी। हड्डी रोगों की जांच और शस्त्रक्रिया, दंतविकार, मुख रोग, कर्करोग की जांच, बाल रोग, कुपोषित और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का उपचार, स्त्री रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, गर्भाशय विकार और स्तन की गांठ का उपचार, सिजेरियन शस्त्रक्रिया, मोतियाबिंद की शस्त्रक्रिया, नाक, कान, गले के उपचार, उच्च रक्तचाप (बीपी), शुगर, हृदय रोग, कर्करोग निदान और उपचार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Gondia News: गोंदिया में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ तेज, जिप सीईओ ने की जनभागीदारी की अपील
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
ये भी पढ़े: संत मराजी महाराज से जुड़ा है श्रीक्षेत्र आसेगांव, नवरात्र उत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित
नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील
30 वर्ष से ऊपर के सभी मरीजों की शुगर और बीपी की जांच मुफ्त में की जाएगी। महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना की जानकारी दी जाएगी। आयुष्यमान भारत कार्ड का वितरण किया जाएगा। वसंतराव नाईक शासकीय महाविद्यालय और जिले के ग्रामीण अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों की जांच और भर्ती सोमवार, 29 सितंबर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, शल्यक्रिया मंगलवार, 30 सितंबर और बुधवार, 1 अक्तूबर 2025 और शस्त्रक्रिया के बाद सावधानियों की जानकारी गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को दी जाएगी। इस शिविर में सभी नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ लेने और समय पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Disease diagnosis camp was organized in pandharkawada on 29th sep
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














