-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Darwha Karanja Toll Plaza Closed Rahul Thakre Movement Victory
दारव्हा-कारंजा मार्ग पर विवादित टोल प्लाजा होगा बंद! क्यों अवैध था दारव्हा-कारंजा टोल? जानें 3 बड़े कारण
- Written By: प्रिया जैस
Darwha Karanja Toll Plaza Closed: दारव्हा-कारंजा मार्ग पर विवादित टोल प्लाजा होगा बंद! राहुल ठाकरे के तर्कों और पालकमंत्री संजय राठोड के आदेश से जनता की जीत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पालकमंत्री की बैठक में राहुल ठाकरे ने रखे ठोस मुद्दे (सौजन्य-नवभारत)
Sanjay Rathod Guardian Minister Yavatmal: यवतमाल जिले के दारव्हा-कारंजा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 361(सी) पर भुलाई और भांडेगांव के बीच बनाया गया टोल प्लाज़ा आखिरकार बंद होने जा रहा है। लंबे समय से इस टोल को लेकर विवाद चल रहा था। वाहन चालकों से बिना पर्याप्त सुविधाओं के टोल वसूली को लेकर जनआक्रोश बढ़ रहा था।
महाविकास आघाड़ी के आंदोलन के बाद 27 मार्च को पालकमंत्री संजय राठोड और जिलाधिकारी विकास मीना की पहल पर आंदोलनकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मंत्री राठोड ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए टोल प्लाज़ा बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल ठाकरे ने तथ्यात्मक और नियमों पर आधारित मुद्दे रखे।
उन्होंने बताया कि दारव्हा से भांडेगांव तक सड़क का केवल 10% काम हुआ है, जबकि वाहन चालकों से 100% टोल वसूला जा रहा है। साथ ही नियमों के अनुसार टोल प्लाज़ा नगर परिषद सीमा से 10 किमी दूर होना चाहिए, लेकिन यह केवल 7 किमी पर स्थित है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
दो टोल के बीच 60 किमी की दूरी जरूरी होती है, जबकि यहां मात्र 45 किमी पर टोल स्थापित किया गया है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री राठोड ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और एनएचएआई को टोल बंद करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रस्ताव भेजे जाने तक तत्काल प्रभाव से टोल वसूली बंद करने का आदेश भी दिया गया।
केंद्रीय मंत्री से होगी मुलाकात
पालकमंत्री संजय राठोड ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल ठाकरे सहित अन्य आंदोलनकारियों को भी शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – 65 हजार लोग, 109 गांव और सिर्फ एक कैश काउंटर, मारेगांव में SBI की बड़ी लापरवाही उजागर! पानी तक की सुविधा नहीं
आंदोलन की हुई जीत : राहुल ठाकरे
राहुल ठाकरे ने कहा कि यह सफलता जनता के एकजुट आंदोलन का परिणाम है। 2 मार्च को ज्ञापन देने से लेकर 23 मार्च तक लगातार आंदोलन किए गए। अंततः 27 मार्च को हुई बैठक में सकारात्मक निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी को मिलकर जनता के हित में काम करना चाहिए।
Darwha karanja toll plaza closed rahul thakre movement victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














