दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद
Purse Theft Case: यवतमाल जिले के दारव्हा बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय एक महिला के पर्स से 9 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और 5 हजार रुपये नकद सहित कुल 1.30 लाख रुपये का माल चोरी हो गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Gold Recovery (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Bus Stand Theft: रापनि बस में चढ़ते समय एक महिला के पर्स से चोरी हुई सोने की पोत और नकदी सहित 1 लाख 30 हजार रुपये का माल दारव्हा पुलिस ने महज कुछ घंटों में बरामद कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता के कारण पीड़िता को उसका सामान तुरंत वापस मिल गया, जिससे दारव्हा पुलिस की कार्यकुशलता की सर्वत्र सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयश्री उमेश ढोक (25) निवासी मांजरी मसला, तहसील नांदगांव खंडेश्वर, जिला अमरावती आज रविवार को दोपहर करीब 1 बजे मानकोपरा से अपने ससुराल जाने के लिए दारव्हा बस स्टैंड पहुंची थीं। इसी दौरान पुसद-अमरावती बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उनके पर्स से 9 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये है, तथा 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। कुल चोरी गया माल 1 लाख 30 हजार रुपये का था।
बस में चढ़ते समय महिला बनी चोरी का शिकार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुनील गोपींवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल सलीम चौहान की सतर्कता से सूचना मिली कि आरोपी महिलाएं वाहन से यवतमाल की ओर भाग रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनू मानचंद नाडे (35) और निशा मानचंद नाडे (30 वर्ष) दोनों निवासी नेताजी नगर, यवतमाल बताए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
ये भी पढ़े: एक ही रात में 80 से अधिक भेड़ों की मौत, 40 Mअब भी बीमार, पशुपालक पर टूटा आर्थिक संकट
पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा
महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पीड़िता के पर्स से चोरी हुई 9 ग्राम सोने की पोत और 5 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दारव्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सटीक योजना और बेहतर समन्वय के कारण चोरी गया पूरा माल कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया। इस सफल कार्रवाई की नागरिकों द्वारा विशेष सराहना की जा रही है।
