दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
MDMA Seizure Delh: दिल्ली नगर के थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ड्रग्स के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में साउथ अफ्रीकी एक महिला ने बालकनी से छलांग लगा दी।
- Written By: वंदना शर्मा
नशीले पदार्थों के खिलाफ़ छापेमारी (सोर्स सोशल मीडिया)
Narcotics Raid Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में स्थित स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की एक टीम ड्रग्स के मामले में छापेमारी करने पहुंची। इस छापेमारी के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही एक दक्षिण अफ्रीकी मूल की महिला ने इमारत की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की एनडीपीएस के तहत जांच
घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने हादसे कि जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एक एनडीपीएस मामले की जांच के तहत की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी, कि दिल्ली के एक फ्लैट में ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, क्राइम टीम और साथ में एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
मिले ड्रग्स को लेकर जांच करना शुरू
पुलिस ने फ्लैट की जांच करते समय भारी मात्र में ड्रग्स,नकदी और रासायनिक संदिग्ध प्रदार्थों को जब्त किया है। जिसे वहां रखा गया था और इससे ड्रग्स तैयार किया जा रहा था। इस मामले में दी लोगों की गिरफ़्तारी की गई है। पुलिस महिला की मौत और यहां से मिले ड्रग्स को लेकर जांच करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, अब तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 की लोगों की जलकर मौत- VIDEO
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
इमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
एमडीएमए और हेरोइन बरामद
जिला पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिल एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने कुछ दिन पहले बुराडी इलाके से एक नाइजीरीयन ड्रग्स तस्कर फ्रैंक डैशमंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे की गई पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और ड्रग्स के मुख्य स्त्रोत का पता लगाते हुए पुलिस टीम गुरुवार को दिल्ली नगर के एमसीडी स्कूल के पास प्लॉट नंबर 14 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 12 पर छापेमारी करने पहुंची।
दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले तीसरी मंजिल पर रोमियो उर्फ स्काई नाम के एक तस्कर को अपनी गिरफ्त में लेते हुए। उसके पास से करीब 30 ग्राम MDMA और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। इयाके बाद जब पुलिस की टीम ने इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य कड़ियों का खुलासा करने के लिए चौथी मंजिल पर पहुंची। तो वहां पर दो अलग-अलग फ्लैट्स में अफ्रीकी नागरिक रह रहे थे।
यह भी पढें: फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख
अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स
बता दें कि जांच के दौरान पुलिस ने चौथी मंजिल पर एक फ्लैट से मार्टिन आरोन नाम का एक अन्य अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास एक चाबी बरामद हुई। जब पुलिस ने उस चाबी का इस्तेमाल कर स्टेला के फ्लैट के एक बंद कमरे को खोला तो पुलिस हैरान हो गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि इस ठिकाने का इस्तेमाल अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाने और कच्चे माल को स्टोर करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
