दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
Sanjay Rathod: दारव्हा में नई पुलिस स्टेशन इमारत का लोकार्पण संजय राठोड ने किया, साथ ही उपजिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत से नागरिक सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिली।
Sanjay Rathod (सोर्सः सोशल मीडिया)
Darwha Police Station Inauguration: दारव्हा शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण शहर का स्वरूप बदल रहा है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे, यह प्रतिपादन पालकमंत्री संजय राठोड ने किया। शुक्रवार को दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण उनके हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद संजय देशमुख, पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, प्रभारी जिलाधिकारी अनिल खंडागले सहित कई अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। पालकमंत्री ने कहा कि वर्ष 1919 की पुरानी इमारत में पुलिस प्रशासन सीमित सुविधाओं के साथ कार्य कर रहा था। अब 11 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक और सुविधायुक्त इमारत तैयार की गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी।
मंदिर की तरह मानकर सेवा कार्य करें
उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे इस इमारत को मंदिर की तरह मानकर सेवा कार्य करें और सुरक्षित दारव्हा बनाने का संकल्प लें। पालकमंत्री ने बताया कि दारव्हा के विकास के लिए बड़े पैमाने पर निधि उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत पंचायत समिति भवन के लिए 18 करोड़, उपविभागीय कार्यालय हेतु 15 करोड़, 33 केवी के तीन बिजली उपकेंद्रों के लिए 25 करोड़, ट्रांसफार्मर हेतु 10 करोड़, राज्य का पहला वृद्धाश्रम 5 करोड़, अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 20 करोड़, छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम 8 करोड़, टाउन हॉल, सांस्कृतिक भवन, बस स्थानक, व्यापारिक संकुल, नालियां और चौक सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उमरखेड़ को मिली बड़ी सौगात: 57.25 करोड़ रुपए से बनेगी नई कोर्ट बिल्डिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं
किसानों की हो पूर्ण कर्जमाफी, यवतमाल में शरद पवार गुट ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रखी ये मांगें
यवतमाल: स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा दिग्रसवासियों का गुस्सा, सहमति के बिना मीटर लगाने पर जताई आपत्ति
Yavatmal-Arni-Mahur-Kinwat Railway Line की मांग तेज, किसानों से लेकर विद्यार्थियों तक सबकी उम्मीदें जुड़ीं
रिंग रोड सर्वे के लिए निधि मंजूर
पुलिस कर्मियों के लिए आवास योजनाउन्होंने बताया कि बेरोजगारों के लिए 500 दुकानें बनाई जाएंगी और महिलाओं के लिए विशेष व्यवसायिक गाले तथा पिंक टॉयलेट भी विकसित किए जाएंगे। साथ ही, शहर के सड़क विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से चर्चा की गई है तथा रिंग रोड सर्वे के लिए निधि मंजूर की गई है। पालकमंत्री ने आश्वासन दिया कि दारव्हा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के लिए भविष्य में आवास भी बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़े: बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
नागरिक सेवाओं में होगा सुधार
जिस आधुनिक इमारत की कल्पना भूमिपूजन के समय की गई थी, वह आज साकार हो गई है। इससे कानून व्यवस्था और नागरिक सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने नागरिकों से कानून का पालन करने और सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित रखने की अपील की। दारव्हा उपजिला अस्पताल में नए डायलिसिस सेंटर का भी उद्घाटन पालकमंत्री संजय राठोड के हाथों किया गया।
दारव्हा येथे पोलीस स्टेशनसाठी नव्याने उभारण्यात आलेल्या अत्याधुनिक प्रशासकीय इमारतीचे लोकार्पण करून पाहणी केली. या सुसज्ज इमारतीमुळे पोलीस प्रशासनाच्या कामकाजात अधिक गती, कार्यक्षमता आणि पारदर्शकता येणार असून नागरिकांना अधिक दर्जेदार सुविधा उपलब्ध होतील. कायदा व सुव्यवस्था अधिक… pic.twitter.com/7RDXwDC4nf — Sanjay Rathod (@SanjayDRathods) May 1, 2026
मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी
इस समय सांसद संजय देशमुख, अतिरिक्त जिल्हाधिकारी अनिल खंडागले, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुखदेव राठोड, नगराध्यक्ष सुनील चिरडे के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व डॉक्टर उपस्थित थे। इस सेंटर में एचएलएल लाइफ केयर कंपनी द्वारा संचालित 8 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही नियमित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। इससे दारव्हा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
