यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
Yavatmal Crime News: यवतमाल के जामनकर नगर में वाहन फाइनेंस के पैसों के विवाद में सचिन उर्फ 'येडा' राठोड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- Written By: रूपम सिंह
चाकू मारकर हत्या (फोटो सोर्स- नवभारत)
Yavatmal Murder Case: यवतमाल शहर के जामनकर नगर क्षेत्र में गुरुवार 21 मई की सुबह हुई हत्या की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सचिन उर्फ ‘येडा’ राठोड नामक युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिसर में भय का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक सचिन राठोड पाटिल एंटरप्रायझेस कंपनी में वाहन सीजिंग का काम करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी स्थित घोडेराव चौक के पास हनुमान मंदिर के समीप सचिन अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान बकुल उर्फ शाहिद शेख अपने एक साथी के साथ एक्टिवा से वहां पहुंचा। पहले आरोपियों ने मोईन काजी को बुलाकर कुछ देर बातचीत की। इसके बाद ‘तेरे साथ पांच मिनट बात करनी है’ कहकर सचिन को पास बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि वाहन फाइनेंस के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर आरोपी बकुल उर्फ शाहिद शेख ने कमर से चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए मोईन काजी और जिशान नामक युवक भी घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल सचिन जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए विदर्भ हाउसिंग सोसायटी के सांस्कृतिक भवन के पास फिर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात बेचने का मामला, येडे और अग्रवाल सहित 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
नागपुर: चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसा मनपा का बजट, अब जून के अंतिम सप्ताह में पेश होने की संभावना
नागपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की पहली परीक्षा, विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
Maharashtra Weather: मौसम की दोतरफा मार, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
इस दौरान आरोपी ने सचिन के सीने और पेट पर कई गंभीर वार किए। खून से लथपथ हालत में पड़े सचिन को उसके दोस्तों ने तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात बेचने का मामला, येडे और अग्रवाल सहित 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
मुख्य आरोपी व उसके अन्य साथियों की तलाश जारी
इस मामले में मृतक के चाचा भोला रामलाल राठोड निवासी बोथबोडन, तहसील यवतमाल की शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में बकुल उर्फ शाहिद शेख रफीक निवासी इंदिरा नगर, यवतमाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
