यवतमाल में डीजल विवाद गरमाया, खेती के काम रुके! पेट्रोल पंप पर बवाल; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Yavatmal Diesel Dispute: यवतमाल के पांढरकवड़ा में किसान को पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर के लिए डीजल नहीं मिलने का मामला गरमा गया है। किसान संगठनों ने प्रशासन से जवाब और जांच की मांग की है।
Diesel Dispute Heats Up in Yavatmal; Agricultural Operations Halted! Chaos at Petrol Pumps; People Warn of Agitation.
पांढरकवड़ा तहसील, डीजल विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Petrol Pump Issue: यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा तहसील में खेती के काम के लिए ट्रैक्टर हेतु डीजल लेने गए एक किसान की पेट्रोल पंप पर डीजल देने से मना किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं और युवा टाइगर फोर्स ने आक्रामक रुख अपनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित किसान खेती जोताई, पानी आपूर्ति और ट्रैक्टर उपयोग के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप पहुंचा था, लेकिन उसे डीजल नहीं दिया गया, ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके बाद किसान ने प्रशासन से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से किसानों ने रोष व्यक्त किया।

इस पूरे मामले से का संज्ञान लेते हुए युवा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष मदन जिद्देवार ने प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं, युवा टाइगर फोर्स ने प्रशासन तत्काल स्थिति स्पष्ट करने, किसानों को हो रही परेशानी बंद करने और पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से तीव आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में गहराया ईंधन का संकट

प्रशासन की ओर से लगातार दावा किया आ रहा है कि जिले में डीजल, पेट्रोल इंचन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप सूखे नजर आ रहे हैं। कैन में डीजल देना बंद किए जाने से किसानों तथा वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर उपाय ढूंढने की मांग हो रही है।

किल्लत नहीं, कैन में देने पर रोक

जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, केवल केन में डीजल, पेट्रोल देने पर रोक लगाई गई है। लेकिन सखेती के सीजन को देखते हुए कुछ तय मात्रा तक कैन में डीजल देने को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

-यवतमाल, जिलाधिकारी, विकास मीना

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com