11 मार्च की तोड़फोड़ और अब बड़ा एक्शन! दिल्ली से आदेश आने तक बंद रहेगा भांडेगांव टोल नाका
Bhandegaon Toll Naka Closed: यवतमाल के भांडेगांव टोल नाके को बंद करने का आदेश। राहुल ठाकरे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद जिलाधिकारी का बड़ा फैसला। NHAI दिल्ली के अगले आदेश तक वसूली बंद।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल में जिलाधिकारी बैठक (सौजन्य-नवभारत)
NHAI Delhi Toll Rules: यवतमाल जिले के दारव्हा–कारंजा रोड पर स्थित भांडेगांव टोल नाका बंद करने की मांग को लेकर 11 मार्च को नागरिकों द्वारा टोल नाका तोड़फोड़ आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को यवतमाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (दिल्ली)की ओर से आगे के निर्देश जारी नहीं होते, तब तक भांडेगांव टोल नाका बंद रखा जाएगा। इस संबंध में यवतमाल के जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राहुल ठाकरे ने किया था।
उनके नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी और स्थानीय नागरिकों द्वारा चलाए गए जनआंदोलन को आखिरकार सफलता मिली और टोल नाका बंद करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
यह भी पढ़ें – उमरखेड-महागांव के लिए ₹1000 करोड़ का ‘मेगा प्लान’! विधायक वानखेडे ने सदन में उठाई MIDC की मांग
घर में लगी आग, सामान सहित नकदी जलकर खाक
दारव्हा तहसील के गणेशपुर गांव में एक घर में अचानक आग लगने से घरेलू उपयोग का सामान तथा नकदी जलकर राख हो गई। यह घटना गुरुवार 12 मार्च को सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार गणेश गेमा राठोड़ (उम्र 57), निवासी गणेशपुर के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
इस आग में रसोई और घर के उपयोग के बर्तन, अनाज, सोफा, दीवान, अलमारी, फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर, कपड़े, बच्चों का स्कूल का सामान और महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। अलमारी में रखी लगभग 23 हजार रुपये की नकदी भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र गायकवाड और पटवारी भांडेकर मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। प्रारंभिक जांच में इस आग से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। आग पीडित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
