Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अतिवृष्टि बनी वरदान, रबी बुवाई ने तोड़ा रिकॉर्ड; जलस्रोत भरे, रबी किसानों के चेहरे खिले

Yavatmal Crop Statistics: औसत से अधिक वर्षा से अमरावती संभाग में रबी बुवाई 114% तक पहुंची। गेहूं का रकबा 134% बढ़ा, जबकि चना लगभग स्थिर रहा। जलस्रोतों के भरने से किसानों को राहत मिली।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 10, 2026 | 11:09 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Rabi Crop Area: यवतमाल इस वर्ष औसत से अधिक हुई वर्षा ने जहां खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं यही बारिश रबी सीजन के लिए वरदान साबित हुई है। अमरावती संभाग के पांचों जिलों में रबी सीजन के लिए औसतन 9.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित था, लेकिन वर्तमान में 10.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है।

यह लक्ष्य का 114.36 प्रतिशत है। इस वर्ष गेहूं के रकबे में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार वर्षा और अतिवृष्टि के कारण जलस्रोतों का पुनर्भरण हुआ है तथा जमीन में नमी बढ़ी है, जो वर्षा आधारित चने की फसल के लिए अनुकूल साबित हुई है। साथ ही भूजल स्तर में वृद्धि होने से गेहूं की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

ऐसी स्थिति में गेहूं का औसत रकबा 2.25 लाख हेक्टेयर के मुकाबले बढ़कर 3.03 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो 134.54 प्रतिशत है। वहीं चने का औसत क्षेत्र 6.39 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 6.26 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो 97.98 प्रतिशत है।

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार के घर बजेगी शहनाई! सुप्रिया सुले की बेटी रेवती बनेंगी नागपुर की बहू, जानें कौन हैं सारंग लखानी

अंधेरी डांस बार विवाद: महिला परफॉर्मर्स ने पुलिस पर लगाए उत्पीड़न और बदसलूकी के गंभीर आरोप

सप्तपदी से पहले चोरी: यवतमाल की शादी में मंगलसूत्र गायब, खुशियों के बीच वारदात

Maharashtra: बच्चों को जिहाद सीखा रहा सरकारी स्कूल? पाकिस्तानी देशभक्ति गीत पर तलवार लहराते वीडियो

इन दोनों फसलों का कुल रबी क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि तिलहनी फसलों के क्षेत्र में इस बार उल्लेखनीय कमी आई है। चालू रबी सीजन में रबी ज्वार 17,066 हेक्टेयर, गेहूं 3,02,789 हेक्टेयर, मक्का 43,590 हेक्टेयर, चना 6,26,606 हेक्टेयर, सनफ्लावर 1,330 हेक्टेयर, अलसी 29.60 हेक्टेयर, तिल 376.60 हेक्टेयर, सूरजमुखी 59 हेक्टेयर, सरसों 257.40 हेक्टेयर तथा चिया सीड 9,083 हेक्टेयर में बुवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-सप्तपदी से पहले चोरी: यवतमाल की शादी में मंगलसूत्र गायब, खुशियों के बीच वारदात

जिलावार बुवाई (हेक्टेयर में)

क्रमांक जिला बुवाई क्षेत्र (हेक्टेयर) प्रतिशत (%)
1 अमरावती 1,85,224 109.23%
2 अमरावती (अतिरिक्त) 2,05,771 112.52%
3 अकोला 1,51,468 118.59%
4 वाशीम 1,29,151 108.74%
5 बुलढाणा 3,89,740 118.17%

सभी जिलों में सालाना औसत से ज्यादा हुई वर्षा

खरीफ सीजन में सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई थी। अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही। अतिवृष्टि के कारण खेतों में पानी भर गया और फसलों को भारी नुकसान हुआ, जिससे औसत उत्पादन में कमी आई। इसी नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने इस बार रबी सीजन में बड़े पैमाने पर बुवाई की है।

Amravati division rabi crop area record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 11:09 AM

Topics:  

  • Agriculture Crops
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Rabi Crop
  • Yavatmal
  • Yavatmal distric
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.