-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- 1000 Fine For Not Wearing Helmet Yet Rules Are Being Broken Indiscriminately
हेलमेट नहीं पहनने पर 1 हजार का जुर्माना, फिर भी धडल्ले से तोडे जा रहे नियम
- Written By: नवभारत डेस्क

Representational Pic
- सडक सुरक्षा अभियान के तहत जनजागृति पर पुलिस कर्मचारी दे रहे जोर
यवतमाल. यातायात और आरटीओ विभाग की ओर से शहर सहित जिलेभर में सडक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत बाईक रैली के जरिए पुलिस कर्मचारियों ने स्वयंम हेलमेट पहनकर दुपहिया चलायी और लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के संबंध में जनजागृति की. इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया गया. बावजूद इसके पुलिस विभाग की जनजागृति की पहल केवल कागजों पर ही साबित होती दिखाई दे रही है. बीते साल में हेलमेट का उपयोग नहीं करनेवाले 2766 दुपहिया वाहनधारकों पर कार्रवाई की गई. वहीं इस साल भी बिना हेलमेट वाहनधारकों पर कार्रवाई करने के आंकडे बढ सकते है.
बता दें कि रोजाना जिले में छूटपूट सडक हादसे घटित होते रहते है. इन सडक हादसों में किसी की जान चली जाती है, तो कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है. सडक हादसों को रोकने के लिए यातायात विभाग और आरटीओ प्रशासन की ओर से छोटे बडे वाहनधारकों के लिए नियमों की फेहरिस्त लगाकर दी है. बावजूद इसके वाहनधारकों द्वारा यातायात नियमों को ताक पर रखने का काम किया जा रहा है. जिसके चलते सडक हादसों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. यातायात विभाग की ओर से दुपहिया वाहनधारकों को नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है. बावजूद इसके अधिकांश दुपहियावाहन धारक बगैर हेलमेट के वाहन चलाते हुए नजर आते है.
हेलमेट नहीं पहनने वाले 2766 दुपहियाधारकों से वसूला जुर्माना
जिलेभर में यातायात पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा बीते साल हेलमेट नहीं पहननेवाले 2766 दुपहियाधारकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है. उक्त वाहनधारकों से 11 लाख 5 हजार 300 रुपयों का जुर्माना वसूला गया. इनमें यवतमाल शहर के 422 दुपहिया वाहनधारकों से 2 लाख 11 हजार 500 रुपयों का जुर्माना वसूला गया है. हेलमेट का उपयोग नहीं करनेवाले वाहनधारकों से 1 हजार रुपए चालान भरना पडता है.
जनजागृति केवल शोपीस
यातायात विभाग की ओर से प्रतिवर्ष सडक सुरक्षा अभियान चलाया जाता है. लेकिन शुरूआती दिनों में ही सडक सुरक्षा अभियान के तहत की जानेवाली जनजागृति में उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन इसके बाद जनजागृति केवल शोपीस नजर आती है. यातायात कर्मचारियों के आंखों के सामने से ही बिनधास्त होकर बिना हेलमेट के दुपहिया धारक गुजर जाते है. लेकिन इस ओर यातायात पुलिस कर्मचारी ध्यान नहीं देते है.
सरकारी कार्यालयों में भी हेलमेट को नो
राज्य सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में बाहर से आनेवाले लोगों सहित कार्यालयीन कर्मचारियों को दुपहिया से आते समय हेलमेट पहनकर आने की सूचनाएं दी गई है. बावजूद इसके बाहरी लोगों के साथ ही कार्यालयीन कर्मचारियों को हेलमेट से एलर्जी दिखाई दे रही है. इस ओर ध्यान देने की मांग अब जोर पकडने लगी है.
सम्बंधित ख़बरें
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
अमरावती: सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की अनूठी पहल हेलमेट पहनकर अधिकारियों ने निकाली जन जागरूकता रैली
हेलमेट पहनना क्यों लगता है बोझ? इन 5 आसान तरीकों से मिलेगा पूरा आराम और पूरी सुरक्षा
1000 fine for not wearing helmet yet rules are being broken indiscriminately
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














