- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal Maharashtra Budget 2026 Reaction Airport Expansion
संजय राठौड़ ने सराहा, मांगुलकर ने घेरा: जानें महाराष्ट्र बजट पर यवतमाल के दिग्गजों की बेबाक राय
Yavatmal Budget Reaction: महाराष्ट्र बजट पर यवतमाल की बेबाक राय। विमानतल विस्तारीकरण पर जोर, लेकिन नई योजनाओं की कमी से निराशा। जानें क्या बोले मंत्री और विपक्षी नेता।
- Written By: प्रिया जैस

मंत्री संजय राठोड़ और बालासाहेब मांगुलकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal Airport Expansion: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानभवन के पटल पर राज्य का आम बजट पेश किया। लेकिन आम बजट से यवतमालवासियों को जितनी उम्मीदें थीं, वह उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी है।
मुख्यमंत्री ने अपने बजट प्रस्ताव के दौरान यवतमाल के विमानतल विस्तारीकरण करने की बात पर जोर दिया। लेकिन इसके बाद यवतमालवासियों के लिए नई कोई सौगात नहीं दी है। आम बजट को लेकर शहर सहित जिले के गणमान्यों ने अपनी बेबाक राय रखते हुए किसी ने बजट को सराहा तो किसी ने बजट से भ्रम निरास होने की बात कही।
बजट विकसित महाराष्ट्र की दिशा में मजबूत कदम : मंत्री संजय राठोड़
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट प्रगतिशील, टिकाऊ, सर्वसमावेशी और सुशासन के चार स्तंभों पर आधारित है तथा विकसित महाराष्ट्र की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, ऐसी प्रतिक्रिया मृदा व जलसंधारण मंत्री संजय राठोड ने व्यक्त की। कृषि क्षेत्र के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना” की घोषणा की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
306 बेड वाले सिद्धार्थ अस्पताल परियोजना में देरी, मुंबई महापौर ने मांगी समयबद्ध कार्ययोजना
Chandrapur: सावली में PM आवास योजना पर फुल स्टॉप! 3 महीने से किस्तें गायब, लाभार्थियों की बढ़ी मुसीबत
महाराष्ट्र बजट: ‘लाडकी बहिन’ के बीच 25 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘उम्मीद मॉल’
2026-27 से पहली कक्षा में दाखिले के नए नियम लागू, 31 दिसंबर तक 6 साल होना जरूरी
महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना, “लखपति दीदी” अभियान, आंगनवाड़ी सेविकाओं को आर्थिक साक्षरता प्रशिक्षण तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए “उमेद मॉल” की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।
विद्यार्थियों के भविष्य से सरकार का खिलवाड़
महाराष्ट्र का आज प्रस्तुत किया गया बजट देखते हुए शिक्षा क्षेत्र के प्रति सरकार की गंभीर अनदेखी एक बार फिर स्पष्ट हो गई है। राज्य की प्रगति की नींव माने जाने वाले शिक्षा क्षेत्र को अपेक्षित प्राथमिकता न देकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ मानो खिलवाड़ किया गया है।
– अनिल गायकवाड़, उपाध्यक्ष, यवतमाल जिला कांग्रेस कमेटी
बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं
यवतमाल जिला पूरे देश में किसान आत्महत्या प्रभावित जिलों के रूप में जाना जाता है। यहां के कपास और सोयाबीन उत्पादक किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी, फसलों के लिए उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई परियोजनाओं को गति देने या कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे ठोस निर्णय इस बजट में दिखाई नहीं देते।
इसके साथ ही यवतमाल जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने, बंद पड़े उद्योगों को फिर से शुरू करने और नई निवेश संभावनाओं को आकर्षित करने के लिए भी कोई स्पष्ट योजना इस बजट में नजर नहीं आती।
– बालासाहेब मांगुलकर, विधायक, यवतमाल विधानसभा
बजट नई विकास दिशा देनेवाला होगा साबित
यह बजट 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें भविष्य की तैयारी और राज्य के समग्र विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह ऐसे नेतृत्व का परिणाम है जिसे महाराष्ट्र की उन्नति की हर नस-नस की जानकारी है। विदर्भ के विकास और समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का समावेश किया गया है, जो निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे।
– अजय मुंधड़ा, यवतमाल
बजट से आम जनता का भ्रम निराश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट बड़ी चतुराई से सदन के पटल पर रखा, लेकिन एक बार फिर इस बजट में किसानों के साथ अन्याय होता दिखाई दे रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस निर्दयी सरकार ने फिर से किसानों को केवल आश्वासन देकर उनके मुंह पर पानी फेरने का काम किया है।
– सूरज खोब्रागड़े, संस्थापक अध्यक्ष, हॉकर्स एसोसिएशन, यवतमाल
किसानों के लिए राहत देने वाला बजट
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आज प्रस्तुत किया गया बजट कृषि क्षेत्र को मजबूत करने वाला और किसानों को बड़ी राहत देने वाला बजट साबित होगा, ऐसी प्रतिक्रिया भाजपा के जिला समन्वयक नितिन भुतड़ा ने दी। किसानों को बार-बार कर्ज के बोझ तले न दबना पड़े, बल्कि उन्हें स्थायी रूप से कर्जमुक्त करने का संकल्प सरकार ने लिया है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र बजट पर छिड़ा सियासी घमासान, विपक्ष बोला- सिर्फ आंकड़ों और खोखले वादों का खेल, जानें किसने क्या कहा
सभी समाज घटकों को गति देने वाला बजट : मंत्री अशोक उईके
मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत राज्य का बजट सभी समाज घटकों के विकास को गति देने वाला है, ऐसी प्रतिक्रिया आदिवासी विकास मंत्री डॉ। अशोक उईके ने व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राज्य के आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष 2026-27 के लिए आदिवासी घटक कार्यक्रम के अंतर्गत 21,723 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वाडियों और बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
राज्य के विकास को गति देनेवाला बजट
आज प्रस्तुत किया गया महाराष्ट्र बजट विकास को गति देने वाला है। कृषि, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे पर दिया गया विशेष जोर सकारात्मक और स्वागतयोग्य है। 2 लाख रुपये तक किसानों की कर्जमाफी और नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन देने का निर्णय किसानों के लिए राहत देने वाला है।
– पराग पिंगले, समन्वयक, पश्चिम विदर्भ, शिवसेना
Yavatmal maharashtra budget 2026 reaction airport expansion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार, 8वें दिन भी की शानदार कमाई; हिट होने से बस थोड़ा दूर
Mar 07, 2026 | 11:48 AMकेशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भरा धुंआ, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे BJP नेता
Mar 07, 2026 | 11:47 AM306 बेड वाले सिद्धार्थ अस्पताल परियोजना में देरी, मुंबई महापौर ने मांगी समयबद्ध कार्ययोजना
Mar 07, 2026 | 11:47 AMईरान का अमेरिका पर बड़ा प्रहार: जॉर्डन में ‘THAAD’ डिफेंस सिस्टम तबाह, सऊदी और UAE के रडार भी ध्वस्त
Mar 07, 2026 | 11:47 AMChandrapur: सावली में PM आवास योजना पर फुल स्टॉप! 3 महीने से किस्तें गायब, लाभार्थियों की बढ़ी मुसीबत
Mar 07, 2026 | 11:47 AMअचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा? बिहार में सियासी हलचल तेज
Mar 07, 2026 | 11:43 AMमहाराष्ट्र बजट: ‘लाडकी बहिन’ के बीच 25 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘उम्मीद मॉल’
Mar 07, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM











