Gadchiroli News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश तेजी से उन्नति कर रहा है, विकसित भारत निर्माण करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ता केवल राजनीतिक मर्यादा तक सीमित न रहते हुए समाजसेवा, जनजागृति तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभाग दर्ज कराएं, ऐसा आह्वान पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम ने किया.
मुलचेरा के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साह में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में युवा नेता कुमार अवधेशराव आत्राम, भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश गेडाम, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश दत्ता, तहसील अध्यक्ष संजीव सरकार, जिला सचिव सुभाष गणपति, प्रदेश सरचिटणीस रेखा डोलस, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रशांत कुत्तरमारे, युवा मोर्चा के जिला सचिव गणेश गारघाटे, महामंत्री निखिल हलदार, पार्षद आशीष पिपरे, दिलीप आत्राम, पूर्व पंस सदस्य बादल शाह, विजय विश्वास, उत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे.
आगे पूर्व राज्यमंत्री आत्राम ने राष्ट्र प्रथम, बाद में पार्टी तथा अंत में स्वयं मूलमंत्र देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में राष्ट्रनिष्ठा, शिस्त तथा कर्तव्य भावना निर्माण करने का प्रयास किया. वहीं भारतीय जनता पार्टी देशभर में महाप्रशिक्षण अभियान चला रही है. संगठन अधिक मजबूत करने के लिए वे कार्यकर्ताओं को सक्षम, शिस्तबद्ध तथा प्रभावी बनाने के लिए अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात बताई.