गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग, शिवसेना अंजनगांव सुर्जी शहर प्रमुख का तहसीलदार को निवेदन
अंजनगांव में गैस वितरण में अनियमितता, शिवसेना ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों में रोष व्याप्त है।
Amravati News: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के असर अब देशभर के साथसाथ महाराष्ट्र में भी दिखाई देने लगे हैं. कई स्थानों पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति सामने आ रही है. भारत सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस आपूर्ति पर नियंत्रण लगाए जाने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण घरेलू गैस सिलेंडर से जुड़े गैरप्रकार बढ़ते जा रहे हैं. अंजनगांव तहसील में गैस आपूर्ति करने वाली देशमुख गैस एजेंसी में गैस वितरण में गंभीर अनियमितता सामने आई है. तहसील में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं की जा रही है.
आरोप है कि एजेंसी के मैनेजर द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर को मनमाने ढंग से दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है.धनेगांव निवासी घरेलू गैस उपभोक्ता मंगेश रोकडे ने 16 मार्च को गैस सिलेंडर बुक किया था. नियमानुसार 45 दिनों के बाद जब वे सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका नंबर नहीं आया है. इसके बाद 11 अप्रैल को पुनः कार्यालय जाकर पूछताछ करने पर यह सामने आया कि 27 मार्च को ही उनके नाम पर सिलेंडर उठाए जाने की एंट्री दर्ज है.
इस प्रकार यह पूरा गैरप्रकार उजागर हुआ. इस मामले की विभागीय जांच कर देशमुख गैस एजेंसी का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए तथा संबंधित मैनेजर के खिलाफ गैस सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज करने की मांग शिंदे गुट की शिवसेना के शहर प्रमुख मुन्ना उर्फ योगेश इसोकार ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर की है. साथ ही, यदि प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना की ओर से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है.
सम्बंधित ख़बरें
Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान
Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त मंगेश गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो का किया निरीक्षण
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट
दी जारी है पूर्व सूचना
गैस एजेंसी संचालक सचिन देशमुख ने कहा कि ग्राहक का नंबर आता है और यदि वह सिलेंडर नहीं उठाता, तो वह नंबर रद्द कर दिया जाता है, लेकिन उससे पहले ग्राहक को पूर्व सूचना दी जाती है.
