-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Why Not Disqualify Ajit Pawar Faction Supreme Court Question
अजित पवार गुट को अयोग्य घोषित क्यों न करें? सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति सरकार को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से सर्वोच्च झटका लगा। एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महायुति में शामिल एनसीपी (अजित पवार) से साफ शब्दों में पूछ लिया कि आप को अयोग्य क्यों न ठहराया जाए।

सुप्रीम कोर्ट और अजित पवार (ANI)
मुंबई. महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति सरकार को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से सर्वोच्च झटका लगा। एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महायुति में शामिल एनसीपी (अजित पवार) से साफ शब्दों में पूछ लिया कि आप को अयोग्य क्यों न ठहराया जाए। कोर्ट ने इस तीखे सवाल का जवाब देने के लिए अजित और उनके गुट के 41 विधायकों को 4 सप्ताह का समय दिया है। इस मामले में अब कोर्ट 3 सितंबर को फिर से सुनवाई कर सकता है।
सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन चल रहे एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले में कई महीनों के बाद सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़ ने अजित गुट से सीधे तौर पर तीखा सवाल पूछ लिया। इस बारे में एड. सिद्धार्थ शिंदे ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने अजित गुट से पूछा, आपको अयोग्य क्यों न घोषित किया जाए?
गौरतलब है कि इस मामले में चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने अजित गुट के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था, जिसके बाद एनसीपी शरद पवार ने चुनाव आयोग व विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में होगा समाप्त
मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़, न्यायाधीश जे.बी. पारदीवाला और न्यायाधीश मनोज मिश्रा की पीठ ने शरद पवार गुट की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी की दलीलों पर गौर किया कि राज्य विधानसभा के बचे हुए संक्षिप्त कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष नवंबर में समाप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें: अजीत पवार जैसी दृढ़ शख्सियत का चेहरा छिपाना अपना स्वाभिमान गिरवी रखने जैसा, अंबादास दानवे का तीखा तंज
पीठ ने कहा कि वह शरद पवार गुट के विधायकों जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की अर्जी पर उद्धव ठाकरे खेमे की इसी तरह की याचिका पर सुनवाई के तुरंत बाद विचार करेगी। उद्धव ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देते हुए इसी तरह की याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “हम नोटिस जारी करेंगे। विचारणीयता के आधार समेत सभी आपत्तियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”
शिवसेना का भी मामला एक जैसा
इस मामले में महायुति सरकार के लिए दूसरा झटका यह रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह मान लिया है कि महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) के बीच का विवाद भी एनसीपी अजित और एनसीपी शरद पवार जैसा ही है। शिवसेना (उद्धव गुट) की शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही विचाराधीन है। हालांकि शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने मुंबई उच्च न्यायालय में उद्धव गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए याचिका दायर की है लेकिन उनकी याचिका को सिर्फ टाइम पास करने का प्रयास भर माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अब इन दोनों मामलों में एक साथ सुनवाई करने का निर्णय लेकर शिंदे गुट को भी बड़ा झटका दिया है। सितंबर महीने से कोर्ट इन दोनों मामलों में नियमित सुनवाई कर सकता है।0
राहुल नार्वेकर ने 15 फरवरी सुनाया फैसला
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 15 फरवरी को अपने फैसले में कहा था कि अजित पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर कई विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गये थे। नार्वेकर ने प्रतिद्वंद्वी समूहों द्वारा एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Why not disqualify ajit pawar faction supreme court question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














