Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकनाथ खडसे की भाजपा में कब होगी वापसी? केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने अपने ससुर एकनाथ खडसे के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से शामिल होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) ही पार्टी में शामिल होने की अपनी योजना का खुलासा कर सकते हैं।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 22, 2024 | 08:30 PM

रक्षा खडसे और एकनाथ खडसे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने अपने ससुर एकनाथ खडसे के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से शामिल होने को लेकर बयान दिया है। रक्षाने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) ही पार्टी में शामिल होने की अपनी योजना का खुलासा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक रहे एकनाथ खडसे को 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया। खडसे ने 2020 में पार्टी छोड़ दी और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (अविभाजित) में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: मनोज जरांगे के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बढ़ा सस्पेंस, 29 की प्रस्तावित बैठक हुई स्थगित

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai में जनसांख्यिकीय बदलाव पर अमित साटम की चेतावनी, अवैध घुसपैठ का लगाया आरोप

पांच राज्यों के चुनाव से पहले BJP रच रही चक्रव्यूह! ठाकरे से लेकर तेजस्वी तक हो चुके हैं इससे परास्त

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

‘मोहन बैंगन…ईस्ट बैंगन’ खेल मंत्री मंडाविया की फिसल गई जुबान, VIDEO पोस्ट कर TMC ने मचाया बवाल

खडसे ने इस साल अप्रैल में राकांपा के विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था और ऐसी अटकलें थीं कि वह फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन तब से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

अपने ससुर की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने संवाददाताओं से कहा, “केवल नाथाभाऊ (एकनाथ खडसे इसी नाम से लोकप्रिय हैं) ही भाजपा में वापसी के समय के बारे में बता सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर शरद पवार की चेतावनी, ले सकते हैं ये फैसला

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेता एकनाथ खडसे को महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का प्रभाव बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है और विधायी प्रक्रियाओं में उनकी कुशलता के लिए अक्सर उनकी सराहना की जाती है। (एजेंसी एडिटेट)

When will eknath khadse return to bjp raksha khadse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 08:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Khadse
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.