Mumbai में जनसांख्यिकीय बदलाव पर अमित साटम की चेतावनी, अवैध घुसपैठ का लगाया आरोप
Mumbai BJP अध्यक्ष अमित साटम ने शहर में कथित अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे सुनियोजित प्रक्रिया बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी सवाल खड़े किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jan 08, 2026 | 09:30 AM
अमित साटम (सौ. X )
Ameet Satam Statement On Rohingyas: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने बुधवार को शहर में “एक विशेष समुदाय की चुपचाप जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह ए क सुनियोजित प्रक्रिया है, जिसमें अवैध अतिक्रमण, घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति शामिल है। साटम ने इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे एक मंत्री ने मुंबई में कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया ?
ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro-1 में महिला यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, सभी स्टेशनों पर हाइजीन वेंडिंग मशीनें
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
जनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
शहर के बीच बनेंगे ‘बोंडी’
- मीडिया से बातचीत में साटम ने कहा, “जनसांख्यिकी ही भविष्य तय करती है। हम मुंबई का रंग बदलने नहीं देंगे और न ही मुंबई के ‘मामदनीकरण’ को स्वीकार करेंगे। सुरक्षित मुंबई ही विकसित मुंबई हो सकती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हाल ही में हुई गोलीबारी का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि यदि हालात पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं मुंबई के गिरगांव चौपाटी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी हो सकती है।
- साटम ने आरोप लगाया कि मुंबई के कई हिस्सों में सार्वजनिक जमीनों पर व्यवस्थित ढंग से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए गए, जहां कथित तौर पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया गया। उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें आधार, पैन और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज दिलाकर मतदाता सूची में शामिल किया गया। साटम ने सांख्यिकीय बदलावों पर भी चिंता जताया।
Mumbai demographic change amit satam bjp illegal infiltration claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 08, 2026 | 09:30 AM
