Central Railway Special Trains: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, मध्य रेल चलाएगा 950 विशेष ट्रेन फेरे

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल ने 950 विशेष ट्रेन फेरों का संचालन करने की योजना बनाई है।
diwali chhath special trains central railway 950 trips
दिवाली स्पेशल ट्रेन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली और छठ पूजा पर मध्य रेल चलाएगा कुल 950 विशेष ट्रेन फेरे।

  • उत्तर प्रदेश के लिए मुंबई और पुणे से 273 विशेष फेरे निर्धारित।

  • बिहार के लिए 282 विशेष ट्रेन फेरे, इनमें पटना, दानापुर, रक्सौल और सहरसा शामिल।

Mumbai To UP Special Train: दिवाली और आस्था के महापर्व छठ पूजा पर घर जाने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों परदेसियों के लिए रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीट न मिलने की मार झेल रहे प्रवासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने विशेष ट्रेनों के फेरों की झड़ी लगा दी है। मध्य रेल द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पूरे त्योहारी सीजन में कुल 950 फेरों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा यूपी और बिहार के प्रमुख खासकर पुर्वांचल में स्थित शहरों के लिए तय किया गया है।

इससे त्योहार के समय अपने गांव-घर लौटने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों को जोड़ने के लिए अकेले मुंबई और पुणे से 273 विशेष फेरों की व्यवस्था की गई है। मुंबई डिवीजन से यूपी के लिए सर्वाधिक 176 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। इनमें गोरखपुर के लिए 64 फेरे, बनारस और वाराणसी कैंट के लिए 46 फेरे, गाजीपुर के लिए 24 फेरे और मऊ के लिए 24 फेरे शामिल हैं।

बिहार के प्रवासियों के लिए 282 फेरों की सौगात

इसके साथ ही प्रयागराज के लिए 10 और सुल्तानपुर के लिए 8 फेरे तय किए गए हैं। वहीं पुणे डिवीजन से यूपी के लिए कुल 97 फेरे लगाए जाएंगे, जिनमें गोरखपुर के लिए 64 फेरे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए 23 फेरे और प्रयागराज के लिए 10 फेरे शामिल हैं। छठ पूजा पर बिहार जाने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राज्य के लिए 282 विशेष फेरों का प्रबंध किया है।

मुंबई डिवीजन से बिहार के लिए 135 फेरे चलाए जा रहे है, जिनमे दानापुर पटना के लिए 88 फेरे, रक्सौल के लिए 17 फेरे, सहरसा के लिए 18 फेरे और समस्तीपुर के लिए 12 फेरे शामिल है। पुणे डिवीजन से बिहार के लिए कुल 139 फेरे लगाए जाएंगे, जिनमें दानापुर के लिए 122 फेरे और मुजफ्फरपुर के लिए 17 फेरे तय हैं। इसके अलावा नागपुर डिवीजन से भी समस्तीपुर के लिए 8 विशेष फेरों का संचालन किया जा रहा है।

diwali chhath special trains central railway 950 trips
यवतमाल समेत महाराष्ट्र के 11 जिलों के सरकारी अस्पतालों में AI से होगी निगरानी, CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

अन्य राज्यों और क्षेत्रीय यात्रियों का भी रखा गया ध्यान

रेलवे ने केवल उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि अन्य मार्गों के यात्रियों का भी पूरा ख्याल रखा है। आंकड़ों के अनुसार, मध्य रेल के मुंबई, पुणे, भुसावल, सोलापुर और नागपुर डिवीजनों से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के बीच कुल 193 फेरे चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली के लिए 28 फेरे, राजस्थान के लिए 46 फेरे, गोवा के लिए 18 फेरे, कर्नाटक के लिए 30 फेरे, मध्य प्रदेश के लिए 17 फेरे, तमिलनाडु और केरल के लिए 12-12 फेरे तथा पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए भी विशेष फेरे तय किए गए हैं।

diwali chhath special trains central railway 950 trips
एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 5 निर्दलीय पार्षदों की एंट्री, अकोला में बढ़ी पार्टी की ताकत

30 नवंबर तक चलेगा ट्रेनों का परिचालन

रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का संचालन एक अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि दिवाली से लेकर छठ पूजा के बाद तक यात्रियों की वापसी सुगम बनी रहे। इस योजना में मध्य रेल के अलावा पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे सहित कई क्षेत्रीय रेल मंडलों का सहयोग लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते इन विशेष ट्रेनों में अपना आरक्षण कराएं और अंतिम समय की आपाधापी से बचें।